13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य‘हमें हमारी जिंदगी जीने दें....’, जब कोर्ट में फफक-फफक कर रो पड़े...

‘हमें हमारी जिंदगी जीने दें….’, जब कोर्ट में फफक-फफक कर रो पड़े पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी बुधवार को जब कस्टडी बढ़ाए जाने को लेकर स्थानीय अदालत में पेश हुए, तो खुद के आंसू रोक ना पाए. कोर्ट से जमानत की अपील करते हुए उन्होंने खुद को ‘राजनीति का शिकार’ बताया और कहा कि उन्हें उनकी जिंदगी जीने दी जाए. वहीं जब इस मामले में सह-आरोपी और पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी कोर्ट के सामने पेश हुईं, तो जैसे उनके सब्र का बांध टूट गया और वो फफक-फफक कर रोने लगीं. दोनों ही लोग कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से हाजिर हुए.

ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में छापा मारने के बाद अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से करीब 50 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया था. इसके बाद मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा गया था. दोनों की न्यायिक हिरासत का वक्त खत्म होने को है, इसलिए ईडी ने दोनों को बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया.

जब रोने लगे पार्थ चटर्जी…
कोर्ट में पेशी के वक्त पार्थ चटर्जी अचानक से रोने लगे. उन्होंने जज से कहा- ‘मैं आम लोगों के बीच मेरी छवि को लेकर बहुत चिंतित हूं. मैं इकोनॉमिक्स ऑनर्स का छात्र रहा हूं, मंत्री बनने से पहले नेता प्रतिपक्ष था. मैं राजनीति का शिकार हुआ हूं. ईडी मेरे घर और मेरे विधानसभा क्षेत्र जाए, मेरे बारे में पता करे. मैं एलएलबी पढ़ा लिख हूं, मुझे ब्रिटिश स्कॉलरशिप मिली. मेरी बेटी ब्रिटेन में रहती है. मैं इस तरह के घोटाले में कैसे शामिल हो सकता हूं.आखिर में उन्होंने अदालत से उन्हें जमानत देने की गुजारिश की. उनके वकील ने भी यही बात दोहराई और पार्थ चटर्जी ने कोर्ट से कहा कि कृप्या मुझे मेरी जिंदगी जीने दी जाए बस.’

अर्पिता से जज ने पूछे कई सवाल
पार्थ चटर्जी की सुनवाई के बाद अर्पिता मुखर्जी कोर्ट में पेश हुईं. उन्होंने जज से कहा कि उनके घर से ईडी ने इतने सारे रुपये कहां से और कैसे बरामद किए, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस पर जज ने उनसे कई सवाल पूछे. जज ने अर्पिता से पूछा कि ये पैसा कहां से बरामद हुआ, अर्पिता बोलीं- उनके घर से. फिर जज ने पूछा कि क्या आप उस घर की मालकिन हैं. अर्पिता ने कहा-हां और जज ने कहा कि फिर कानून के हिसाब से आपकी जवाबदेही बनती है.

अर्पिता ने कोर्ट में अपनी बीमार मां का हवाला दिया. साथ ही बोलीं कि वो एक फिल्म स्टार हैं. उन्हें नहीं पता कि ये पैसा कहां से आया. वो एक मध्यम वर्ग परिवार से आती हैं. उन्होंने ईडी के उनके घर छापा मारने पर सवाल खड़ा किया, तो कोर्ट ने कहा कि ईडी के पास छापा मारने के लिए कानूनी शक्तियां हैं. इस पूरी बहस के दौरान अर्पिता मुखर्जी के आंसू रुके ही नहीं.

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...