9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यहिंदू-मुस्लिमों में नफरत फैलाने वालों को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के बर्थडे पर...

हिंदू-मुस्लिमों में नफरत फैलाने वालों को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के बर्थडे पर पत्नी हिमांशी का करारा जवाब

Published on

करनाल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज जन्मदिन है. ऐसे में उनके बर्थडे पर परिवार की तरफ से ब्ल्ड डोनेशन कैंप रखा गया है. वहीं, विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने इस दौरान बड़ा बयान दिया है. सारे मसले पर हिंदू मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत भरे बयानों पर हिमांशी ने आपत्ति जताई है.

करनाल में ब्लड डोनेशन कैंप में जाते समय हिमांशी ने कहा कि हम उनके के लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि वह (विनय) जहां पर भी रहें, शांति से रहे हैं. हम केवल शांति चाहते हैं. हिमांशी ने हमले के बाद हिंदू-मुस्लिम के नाम पर हो रही बयानबाजी करने वालों को करारा जबाव देते हुए कहा कि हम नहीं चाहते है कि हिंदू मुस्लिम के नाम पर नफरत ना फैलाई जाए. हम नहीं चाहते हैं कि लोग मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ जाएं, ऐसे नहीं चाहते हैं. हम केवल और केवल सभी से शांति की अपील करते हैं. हिमांशी ने कहा कि उन्हें न्याय भी चाहिए. जिन लोगों ने विनय के साथ गलत किया, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग ब्लड डोनेट करने के लिए जा रहे हैं. पत्रकारों ने जब हिमांशी से सवाल किया कि उनके पति ने देश सेवा का रास्ता चुना था औऱ क्या वह भी इस पर आगे बढ़ेंगी तो उन्होंने हां में जबाव दिया.

विनय की बहन सृष्टि ने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वह ब्लड डोनेशन के लिए लोग आएं. उन्होंने कहा कि हम लोगों को काफी संदेश आ रहे हैं. लोगों में पूरे मामले को लेकर जज्बा है और सरकार भी अपना काम कर रही है. भाई को शहीद का दर्जा देने पर बहन ने कहा कि मेरे पापा ने सरकार से कहा है कि और सरकार इस पर काम कर रही है. लोगों की सहभागिता से विनय के विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

रोती रही हिमांशी, ससुर देते रहे सांत्वना
ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान काफी मार्मिक तस्वीरें भी सामने आईं. इस दौरान विनय की पत्नी हिमांशी उन्हें याद करते हुए रोती हुई नजर आई. इस दौरान उनके ससुर उन्हें ढाढ्स बंधाते हुए नजर आए. हालांकि, उनके आंसू बर्बस ही बहते रहे.

आज हो रही होती बड़ी पार्टी
गौरतलब है कि विनय नरवाल और हिमांशी का शादी 16 अप्रैल को हुई थी. 19 अप्रैल को रिसेप्शन के बाद दोनों कश्मीर गए थे, जहां पर 22 अप्रैल को विनय को आंतकियों ने पहलगाम में गोलियां मार दी थी. विनय ने 1 जून को बर्थडे के लिए एक बड़ी पार्टी भी रखी थी. हालांकि, वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने से चंद रोज पहले ही गोलियों का शिकार हो गए. विनय नरवाल भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...