14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयएयर डिफेंस कमांड बनाने से वायुसेना को नुकसान? IAF चीफ ने क्यों...

एयर डिफेंस कमांड बनाने से वायुसेना को नुकसान? IAF चीफ ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

नई दिल्ली

एयरफोर्स चीफ ने भविष्य के युद्धों के लिए इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि एयर डिफेंस कमांड बनाना काउंटर प्रोडक्टिव साबित हो सकता है। एक तरफ आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की सभी कमांड को मिलाकर थिएटर कमांड बनाने की प्रक्रिया चल रही है और ऐसे में एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी का यह बयान काफी अहम है। एयरफोर्स पहले भी थिएटर कमांड को लेकर अपनी आशंका और आपत्तियां बता चुका है।

एयरफोर्स चीफ ने कहा कि जहां एयरोस्पेस की सुरक्षा और प्रभावशाली एयर डिफेंस के लिए सभी के बीच कॉर्डिनेशन की जरूरत है वहीं एयर डिफेंस कमांड बनाना काउंटर प्रोडक्टिव साबित हो सकता है क्योंकि एयर डिफेंस ऑपरेशन, काउंटर एयर ऑपरेशन और सभी ओफेंसिव (आक्रामक)ऑपरेशन से जुड़े हुए हैं। इनमें से किसी एक की सफलता या असफलता का दूसरे की जरूरत पर असर पड़ता है।

एक सेमिनार में बोलते हुए एयरफोर्स चीफ ने कहा कि एयर डिफेंस और आक्रामक मिशन एक दूसरे पर निर्भर करते हैं और अगर इसे अलग अलग लागू करने की कोशिश की गई तो यह प्रभावशाली नहीं होंगे। पिछले दो सालों से थिएटर कमांड बनाने को लेकर चर्चा चल रही है और इसकी प्रक्रिया भी जारी है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने इसे लेकर तीनों फोर्स के बीच काफी कंसल्टेशन भी किए।

एयरफोर्स पहले भी जता चुका है आपत्ति
एयरफोर्स ने पहले भी अलग एयर डिफेंस कमांड बनाने को लेकर अपनी आपत्तियों को सामने रखा है। जिसके बाद एक कमिटी भी गठित की गई। अभी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की 17 कमांड हैं, इन सबको मिलाकर कुल चार थिएटर कमांड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें आर्मी की दो कमांड होंगी। एक वेस्टर्न थिएटर कमांड और दूसरी ईस्टर्न थिएटर कमांड। नेवी की एक थिएटर कमांड बनेगी और एक एयर डिफेंस कमांड बनेगी।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...