13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य‘मैडम अपना ट्विटर हैंडल भी साफ नहीं रख पायीं और…’, दिल्ली की...

‘मैडम अपना ट्विटर हैंडल भी साफ नहीं रख पायीं और…’, दिल्ली की CM का पुराना ट्वीट शेयर कर नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज

Published on

नई दिल्ली

करीब 26 साल बाद देश की राजधानी में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली है और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इस मौके पर सरकार पर निशाना साधने का मौका कैसे छोड़ सकती हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर नेहा सिंह लगातार कटाक्ष कर रही हैं। दरअसल रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में उन्हें लेकर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे, जो आज भी उनके ट्विटर हैंडल पर मौजूद हैं। जिन्हें शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर उन्हें घेर रही हैं। उन्होंने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मैडम अपना ट्विटर हैंडल भी साफ नहीं कर पाईं और दिल्ली वाले उम्मीद कर रहे हैं कि उनके राज में यमुना नदी साफ हो पाएगी।

नेहा सिंह राठौर ने रेखा गुप्ता का एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा था, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली तेरे बाप की भी नहीं है जो तू यहां मुख्यमंत्री बनकर बकवास कर रहा है। दिल्ली जनता की है और जनता ही तुझे तेरी मां की कोख में वापस भिजवाएगी। कमीना कहीं का।”

रेखा के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “जो रेखा मैडम अपना ट्विटर हैंडल भी साफ नहीं रख पाईं उनसे दिल्ली वाली यमुना जी की सफाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बधाई दिल्ली वालों।” इसके अलावा नेहा ने और भी स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और दिल्ली की जनता को बधाई दी है।

इससे पहले नेहा ने जो रेखा गुप्ता के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, उसमें उन्होंने केजरीवाल को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था, “केजरीवाल अपना जन्मदिन इसलिए नहीं मनाता, क्योंकि इसने अपनी मां से घटना का वीडियो मांगा था जिसे वो नहीं दे सकी थी।” इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नेहा सिंह ने लिखा, “दिल्ली की जनता को बधाई दूं या हमदर्दी जताऊं?”

बता दें कि 19 फरवरी को रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम घोषित किया था, जिसके बाद से उनके पुराने ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कई विवादित ट्वीट को डिलीट किया है मगर उनके स्क्रीनशॉट अब भी लोगों के पास हैं और सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...