11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: से बांधकर पीटा, दो बच्चों की मां से प्यार करने...

MP: से बांधकर पीटा, दो बच्चों की मां से प्यार करने की तालिबानी सजा

Published on

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला के साथ भागने के बाद दबंगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर मारपीट की है। उस व्यक्ति को पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया और जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

दरअसल, वायरल वीडियो में एक आदमी जूतों की माला पहने हुए और एक बोतल से तरल पदार्थ जिसे मूत्र माना जा रहा है, पीता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि कुछ लोग उस पर चिल्ला रहे हैं और उसे इसे पीने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसे उस महिला द्वारा पीटते हुए भी देखा जा रहा है, जिसके साथ वह कथित तौर पर भाग गया था।

आधी मूंछे, सिर का बाल काटा
एक दूसरे वीडियो में दिखाया गया है कि व्यक्ति अपने हाथ में रखे जूते को चाट रहा है और उसे अपने सिर पर दूसरा जूता रखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। क्लिप में शख्स की आधी मूंछें और सिर के बालों का कुछ हिस्सा कटा हुआ नजर आ रहा है।

पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई
इस बारे में पूछे जाने पर एएसपी नितेश भार्गव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बुधवार को बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन पुराने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया है और पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हमने पीड़ित के घर पर जाकर उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था। मैंने पीड़ित से फोन पर बात की है और वह मुझसे मिलेगा। आरोपी और घटना स्थल के सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

दो बच्चों की मां से किया था प्यार
घटना के पीछे के कारण पर अधिकारी ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है और पीड़ित से बात करने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार यह मामला जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर भाटपचलाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीलखेड़ी गांव के बंजारा समुदाय की एक विवाहित महिला के पीड़ित के साथ भाग जाने का।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...