18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: रायसेन में बारातियों को डंपर ने कुचला, छह लोगों की...

मध्य प्रदेश: रायसेन में बारातियों को डंपर ने कुचला, छह लोगों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

Published on

रायसेन,

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 45 पर ग्राम घाट खमरिया में एक अनियंत्रित डंपर ने बारातियों को कुचल दिया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलतानपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एवं एसपी विकास कुमार सहवाल मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि आंचल खेड़ागांव में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से एक बारात आई थी, जो यहीं पर खड़ी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया और बारातियों को ऊपर से गुजर गया.

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई. वहीं कई अन्य लोग इस दौरान घायल हो गए. घटना के बाद मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई. रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने इसकी पुष्टि की है.

गौरतलब है कि रायसेन जिले में रविवार को एक गैस टैंकर के गड्ढे में गिरने से वाहन में आग लग गई. जिससे टैंकर के चालक और खलासी की जलकर मौत हो गई. दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. थाना प्रभारी रजत सराठे ने बताया कि एलपीजी ले जा रहे टैंकर के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गड्डे में गिर गया और टैंकर में आग लग गई.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...