22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश अजब, गजब और सजग... ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी

मध्यप्रदेश अजब, गजब और सजग… ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई। समिट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था-अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, कृषि से लेकर शिक्षा और स्किल विकास तक मध्य प्रदेश अजब, गजब और सजग भी है। पीएम ने कहा, ‘यह भारत के मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल के कारण है। OECD ने कहा है कि भारत इस साल G20 समूहों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, भारत अगले 4-5 वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।’

‘आईएमएफ को भारत में दिखता है उज्जवल भविष्य’
पीएम मोदी ने कहा कि आईएमएफ भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखता है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत कई अन्य देशों की तुलना में वैश्विक विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है। उन्होंने आगे कहा, ‘बीते 8 वर्षों में हमने रिफॉर्म की स्पीड और स्केल को लगातार बढ़ाया है। आज का नया भारत अपने प्राइवेट सेक्टर के ताकत पर भी उतना ही भरोसा करता हुआ आगे बढ़ा रहा है। हमने निजी क्षेत्र के लिए रक्षा, खनन और अंतरिक्ष जैसे कई रणनीतिक क्षेत्र खोले हैं।’

‘तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है’
पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है। वहां तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। 5G से हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं वो भारत में विकास की गति को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में मिशन ग्रीन हाइड्रोजन को मंजूरी दी है। इसमें 8 लाख करोड़ रुपए के बजट के साथ विकास की संभावनाएं हैं। यह न केवल भारत की बल्कि विश्व की भी जरूरतों और मांगों को पूरा करेगा।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...