10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यगुजरात का महापोलः इस बार रेकॉर्ड तोड़ेगी BJP, लेकिन केजरीवाल भी मुस्कुराएंगे

गुजरात का महापोलः इस बार रेकॉर्ड तोड़ेगी BJP, लेकिन केजरीवाल भी मुस्कुराएंगे

Published on

नई दिल्‍ली

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रहते BJP का गुजरात का किला कोई हिला तक नहीं सकता। वक्त के साथ यह और मजबूत होता जा रहा है। यह बात सोमवार को गुजरात के एग्जिट पोल के नतीजों ने साबित कर दी। गुजरात में पिछले 15 साल से काबिज बीजेपी अगले पांच साल के लिए फिर रेकॉर्डतोड़ तरीके से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2017 में 99 सीटें जीतने वाली बीजेपी के लिए इस बार बहुमत के 92 के आंकड़े से कई ज्यादा 151 सीटें तक जीतने की भविष्यवाणी की गई है। सोमवार को आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आए सभी एग्जिट पोल्स ने बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की। हालांकि एग्जिट पोल्स के नतीजों में एक चौंकाने वाली बात भी है। राज्य में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस का वोट खाकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने में सफल होती दिख रही है। कुछ एजेंसियों ने आप को 20 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की है। इसमें 15 पर्सेंट कांग्रेस और साढ़े 3 पर्सेंट बीजेपी से गया है। सर्वे में AAP भले ही इसे सीट में बदल नहीं पाई, लेकिन वोटों की थैली से अरविंद केजरीवाल खुश जरूर होंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि 27 साल से सत्‍ता पर काबिज बीजेपी का गुजरात का किला इस बार भी कोई हिला नहीं पाएगा। आइए, यहां देखते हैं कि तमाम एग्जिट पोल में उसे कितनी सीटें मिली हैं। फिर जानते हैं कि पोल ऑफ एग्जिट पोल्‍स में उसे कितनी सीट मिल सकती हैं। गुजरात चुनाव पर इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया में भी बीजेपी के पक्ष में हवा है। सर्वे से पता चलता है कि बीजेपी को 131-151 सीट मिलेंगी। वहीं, 16-30 सीट के साथ कांग्रेस के साथ कांग्रेस दूसरे स्‍थान पर है। आप 9-21 सीट के साथ तीसरे पायदान पर है।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया

पार्टी सीट
बीजेपी 131-151
कांग्रेस 16- 30
आप 9-21
अन्‍य 2-6

ईटीजी-टीएनएन

पार्टी सीट
बीजेपी 139
कांग्रेस 30
आप 11
अन्‍य 2

टीवी9

पार्टी सीट
बीजेपी 125- 130
कांग्रेस 40- 50
आप 03-05
अन्‍य 03-07

पी-मार्क

पार्टी सीट
बीजेपी 128- 148
कांग्रेस 30- 42
आप 02-10

पोल ऑफ एग्‍जि‍ट पोल्‍स

पार्टी सीट
बीजेपी 142
कांग्रेस 38
आप 12

 

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...