7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 56 लाख की...

महाराष्ट्र : रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 56 लाख की ठगी… 3 के खिलाफ FIR दर्ज

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे में चार लोगों से भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा करके 56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के रहने वाले पीड़ितों को जालसाजी के लिए रेलवे के जाली दस्तावेज मुहैया कराए. इसके बाद उनका विश्वास जीतकर आरोपियों ने सितंबर 2020 से जुलाई 2024 के बीच पीड़ितों से मोटी रकम ली. जब पीड़ितों ने अपनी नौकरी के बारे में अपडेट मांगा तो जालसाज कोई संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे.

जांच में पीड़ितों को दिए गए दस्तावेज भी बाद में फर्जी पाए गए. अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को बदलापुर, मुंबई और झारखंड के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों से ठगी की है. आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में ही वर्क फ्रॉम होम की नौकरी देने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी की गई थी

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...