12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के परभणी में मॉब लांचिंग, भीड़ ने एक नाबालिग सिख बच्चे...

महाराष्ट्र के परभणी में मॉब लांचिंग, भीड़ ने एक नाबालिग सिख बच्चे को चोर समझ कर मार डाला

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के परभणी से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने चोर समझ कर तीन सिख समुदायके बच्चों को बुरी तरह पीटा। इसमें से एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि दो को बचाकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में चार आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अकरम पटेल को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

महाराष्ट्र के परभणी तहसील के उखलद गांव मे तीन नाबालिग को बकरी चोरी के शक के बुनियाद पर भीड़ ने जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को छुड़ाया। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। तीनों की पहचान कृपाणसिंह भोंड , गोरासिंह टाक और अरुणसिंह टाक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से जा रहे थे। गांववालों ने चोर समझकर तीनों की जमकर पिटाई की।

पुलिस ने बच्चों को भीड़ से छुड़ाया
ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कृपाणसिंह भोंड की मौत हो गई। मॉब लिंचिंग का एक वीडियो भी सामने आया है।

सुखबीर बादल का ट्वीट
उधर इस घटना को लेकर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी है। सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र में तीन सिख नाबालिगों की अमानवीय और क्रूर लिंचिंग से पूरा समुदाय स्तब्ध है। पहले से ही पीड़ित सिख समुदाय के खिलाफ जघन्य और अक्षम्य आक्रोश है।’ उन्होंने महाराष्ट्र सीएम ऑफिस, डीजीपी और राज्यपाल को टैग करते हुए लिखा, ‘दोषियों को सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।’

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...