11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यगोंडा में बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में बड़ा हादसा,...

गोंडा में बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत

Published on

गोंडा:

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले से यह हादसा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी के काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी शामिल थी। इस दुर्घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे।

कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए इस हादसे ने गोंडा में हलचल तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो की मौत से अक्रोशित भीड़ ने स्थानीय सीचसी का घेराव किया। लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

जोरदार थी टक्कर
एक्सिडेंट में पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार की पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी के एयरबैग खुल गए। इस घटना के बाद काफिले में शामिल सभी लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। दुर्घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस स्कॉर्ट गाड़ी ने मारी टक्कर
पुलिस स्कॉर्ट लिखी गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी थी। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस स्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी इस घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...