17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'योगी को CM बनाओ या मेवात को UP में जोड़ दो...' नूंह...

‘योगी को CM बनाओ या मेवात को UP में जोड़ दो…’ नूंह हिंसा के बाद ‘योगी मॉडल’ की चर्चा

Published on

गुरुग्राम,

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद वहां भी अब तेजी से योगी मॉडल की मांग उठने लगी है. गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सोमवार को महापंचायत हुई. इसमें बैठक में हरियाणा में योगी मॉडल लागू करने की मांग की गई. इस बैठक में 150 से ज्यादा गांव के लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा पर सवाल खड़े करते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया.

बैठक में कहा गया कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई. सरकार और इंटेलिजेंस के फेलियर के कारण 3000 से ज्यादा हिंदू मंदिर में फंस गए और उनकी जिंदगी मुसीबत में पड़ गई.

VHP के कई नेताओं ने की सीएम के इस्तीफे की मांग
इस महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद के कई नेताओं ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, सरकार के फेलियर के कारण इतनी बड़ी घटना हुई. यही नहीं वीएचपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग तक कर दी. गुरुग्राम की पंचायत में वकील कुलभूषण भारद्वाज में कहा कि हमें खट्टर जैसा मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. हमें योगी जैसा सीएम चाहिए, अगर ये नहीं हो सकता तो मेवात को यूपी में शामिल कर दो योगी जी देख लेंगे.

‘योगी जी के राज में हिंसा नहीं होती…’
पंचायत में मौजूद कई सरपंचों ने यह भी कहा कि मनोहर लाल खट्टर से ज्यादा बेहतर योगी आदित्यनाथ हैं, जो दंगाइयों पर तुरंत एक्शन लेते हैं. सरपंचों ने कहा कि UP में हिंदू संगठनों द्वारा जो शोभायात्रा निकाली जाती है उनकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी जी खुद लेते हैं, जिससे योगी के राज में उत्तर प्रदेश में कोई इस तरह की घटना नहीं होती. नूंह में हिस्सा के बाद से ही लोग वहां के दंगाइयों पर सख्ती चाह रहे हैं और इसके लिए बार-बार योगी मॉडल को अपनाने की बात कही जा रही है.

बुलडोजर एक्शन की मांग
महापंचायत में कहा गया कि शोभा यात्रा पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन सबसे पहले अगर किसी सरकार न लेना शुरू किया तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार थी और इसी मॉडल को अपनाते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनाया. बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बुलडोजर एक्शन के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. देशभर में उनके इस एक्शन की काफी चर्चा होती है. हालांकि कहीं-कहीं इस एक्शन की काफी आलोचना भी की जाती है. ऐसे ही हरियाणा में हुई हिंसा के बाद बुलडोजर एक्शन से मुस्लिम पक्ष में नाराजगी है. मुस्लिम पक्ष की मानें तो सरकार आरोपियों पर एक्शन ले वो सही है, लेकिन जब तक यह पुख्ता ना हो जाए कि आरोपी कौन है उससे पहले एक्शन लेना सही नहीं है.

हाई कोर्ट ने लगाई रोक
गौरतलब है कि चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने हरियाणा की मेवात में चल रहे बुलडोजर एक्शन पर स्वयं संज्ञान लेते हुए रोक लगा दी है. इससे मुस्लिम पक्ष काफी खुश नजर आया. उन्होंने कहा कि कोर्ट का ये फैसला सराहनीय है. मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कहा सरकार द्वारा जो एक्शन लिया जा रहा है वह बेहद गलत है.

37 जगहों पर चल चुका है बुलडोजर
आपको बताते चलें कि नूंह में अब तक 37 जगहों पर 57.5 एकड़ जमीन से अवैध निर्माण हटा दिए गए हैं. नूंह में अब तक 162 स्थाई और 591 अस्थाई निर्माण गिराए जा चुके हैं. इतना ही नहीं नूंह के पुन्हाना, पिंगनवा, नगीना, टौरू और फिरोजपुर झिरका में प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने अर्धसैनिक बल और पुलिस के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाया.

होटलों से पथराव कर रहे थे दंगाई!
आरोप है कि यहां कई अवैध निर्माण थे और उन होटल को अवैध तरीके से बनाया गया था जहां से दंगाई पथराव कर रहे थे. हरियाणा पुलिस ऐसी सभी इमारतों की पहचान कर रही है जहां से पत्थर फेंके गए थे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसी सभी इमारतों पर एक्शन होगा.

31 जुलाई को हिंसा के बाद से जारी है एक्शन
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकारी एजेंसियों ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है. उनकी अवैध संपत्तियों को भी ढहाया जा रहा है. इसके साथ ही उन जगहों का भी पता लगाया जा रहा है, जहां से पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं. शनिवार को प्रशासन ने हिंसा के दौरान जिस होटल से पत्थरबाजी हुई थी, उसको बुलडोजर से ढहा दिया है. पूरे हरियाणा में करीब 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं. करीब 216 गिरफ्तारियां हुई हैं और 83 लोगों को हिरासत में लिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...