13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमलेशिया के पीएम अनवर ने खुलेआम हिंदू लड़के का कराया धर्म परिवर्तन,...

मलेशिया के पीएम अनवर ने खुलेआम हिंदू लड़के का कराया धर्म परिवर्तन, बनाया मुसलमान, चौतरफा घिरे

Published on

कुआलालंपर

धर्म एक बहुसांस्कृतिक देश मलेशिया में संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। यहां पर पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ है जिसमें एक हिंदू युवा को इस्‍लाम धर्म कबूल करवाया गया है। यह काम किसी और ने नहीं बल्कि यहां के प्रधानमंत्री दातुक सेरी अनवर इब्राहिम की तरफ से किया गया है। इसके बाद से ही वह लगातार विवादों में बने हुए हैं। जो कुछ उन्‍होंने किया है उसके बाद वह मलेशिया में बसे गैर-मुसलमान समुदाय के निशाने पर आ गए हैं। पीएम इब्राहिम ने पिछले दिनों क्लैंग, सेलांगोर में एक मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने के बाद एक हिंदू युवा को खुलेआम इस्लाम में परिवर्तित किया। उनके इस कृत्य के बाद से ही वह आलोचना के घेरे में हैं।

पीएम का गलत व्‍यवहार
पेनांग के पूर्व उपमुख्य मंत्री, प्रो. पी. रामासामी ने कहा कि इस तरह का कृत्य यह दर्शाता है कि अनवर का भारतीय समुदाय के प्रति कोई सम्मान या आभार नहीं है। उन्‍होंने इस देश की भलाई के लिए बहुत कुछ बलिदान किया है। उन्‍होंने कहा, ‘क्या अनवर वही नेता हैं जिन पर भारतीय और बाकी लोगों ने एक बार भरोसा किया था? एक भारतीय छात्र ने जब मैट्रिकुलेशन प्रोग्राम में प्रवेश के बारे में पूछा तो अनवर का बर्ताव अशिष्‍ट था जिसे भारतीय स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं।’

कल्‍पना से परे पीएम का बर्ताव
उन्‍होंने कहा कि इस बात की यह कल्पना नहीं की जा सकती है कि अनवर ने क्‍लैंग की एक मस्जिद में एक हिंदू युवा को इस्लाम में परिवर्तित कर दिया। ऐसा पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। हिंदू युवा को परिवर्तित करना क्यों आवश्यक है और इस धर्म परिवर्तन में अनवर के लिए क्या खास बात है? उन्‍होंने सवाल किया कि क्या अनवर यह कहने जा रहे हैं कि इस्लाम के अलावा बाकी धर्म इस्लाम के साथ नहीं रह सकते? क्या धर्मांतरण देश में बहुआयामी धर्मों और बहुसांस्कृतिक समाज से बाहर निकलने का तरीका है?

भारतीयों के लिए सम्‍मान नहीं
उन्होंने कहा कि अनवर ने एक हिंदू युवा को परिवर्तित करके गैर-मुस्लिमों और मुसलमानों को भ्रमित कर दिया है। उनकी मानें तो इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या अनवर को अहसास है कि धर्मांतरण भारतीय समुदाय की भावनाओं और आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाएगा। साथ ही क्‍या बाकी धार्मिक अधिकारी धर्मांतरण नहीं करा सकते थे? उन्‍होंने कहा कि ये तीनों घटनाएं यह दिखाने के लिए काफी हैं अनवर भारतीय समुदाय का सम्‍मान नहीं करते हैं और न ही वह उनके लिए शुक्रगुजार हैं। रामासामी ने कहा कि भारतीयों ने देश की भलाई के लिए बलिदान दिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...