18 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यमेनका गांधी फिसलीं, कमर में लगी चोट, रेलवे से कर दी एक...

मेनका गांधी फिसलीं, कमर में लगी चोट, रेलवे से कर दी एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग… फिर कुछ ऐसा हो गया

Published on

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की सांसद को लगी चोट का मुद्दा गरमा गया है। दरअसल, यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के प्रचार के लिए सुल्तानपुर शहर में प्रचार करने वे पहुंची थीं। इस दौरान उनका पैर फिसला और वे गिर पड़ीं। इससे उनकी कमर में चोट आ गई। इस मामले से गुस्साईं सांसद मेनका ने रेलवे के डीआरएम को एक करोड़ रुपए का बिल भेजने की बात कही। साथ ही, मेनका ने एक और ऑफर दिया कि यहां पर सड़क का निर्माण कराया जाए। सांसद ने दावा किया कि रेलवे की ओर से एक माह के भीतर सड़क बनवाने का दावा किया गया है। मेनका गांधी के इस मुद्दे को विपक्ष ने हमले का आधार बना लिया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि डबल इंजन की सरकार रहने के बाद भी शहर में सड़कों का घोर अभाव है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

घासीगंज वार्ड की है घटना
सुल्तानपुर के घासीगंज वार्ड में मेनका गांधी के गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, वहां पर खराब सड़क और कीचड़ के कारण सोमवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची मेनका गांधी लड़खड़ा गईं। वे जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जताई। मंगलवार को भाजपा की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई कि सांसद जिस सड़क पर फिसली थीं, वह रेलवे की जमीन है। बिना रेलवे की अनुमति के वहां पर सड़क का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके बाद सांसद ने रेलवे के डीआरएम को फोन किया।

मेनका ने डीआरएम से कहा कि आपकी जमीन पर बनी सड़क के जर्जर होने के कारण मैं गिर पड़ी। मुझे कमर में चोट आई। मेरी कमर टूट गई। इलाज के लिए एक करोड़ रुपए का बिल भेज रही हूं। सांसद के तेवर देख डीआरएम ने अपनी विवशता बताई। उन्होंने कहा कि रेलवे वहां पर सड़क का निर्माण करा देगी। सांसद ने कहा कि पक्की सड़क बनवाने से लोगों को राहत मिलेगी। इस प्रकार का वादा अधिकारी ने किया है।

सांसद ने खुद किया पूरे मामले का खुलासा
सांसद मेनका गांधी ने पूरे मामले का खुलासा किया है। दोस्तपुर नगर पंचायत में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा के दौरान सांसद ने कहा कि जनसभा के लिए जा रही थी। इतनी मिट्‌टी थी कि मैं गिर पड़ी। अगले दिन मैंने डीआरएम को फोन मिलाया। डीआरएम से कहा, भइया मैं अपनी कमर के इलाज के लिए तुम्हें एक करोड़ रुपए का बिल भेज रही हूं। या तो मुझे मेरी कमर का हिसाब दो। या फिर, हमारे लिए एक माह में सड़क का निर्माण कराओ। डीआरएम ने हमसे कहा, आपके लिए सड़क ही बना देंगे। मेनका ने जनसभा में कहा कि इस घटना से कुछ नतीजा तो निकला।

स्मार्ट सिटी का दावा और फिसली
सुल्तानपुर के स्मार्ट सिटी बनने का दावा करने वाली सांसद शहर के वार्ड 15 में फिसलकर गिर पड़ीं। वे कह रही थीं कि सुल्तानपुर में प्रवेश करते ही स्मार्ट सिटी का आभास होता है। लेकिन, कुछ ही देर बाद यह हादसा हो गया। दरअसल, घासीगंज वार्ड में पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के दौरान बारिश ने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया। बारिश के कारण सड़क पर गाड़ी का चक्का फिसल रहा था। इसके बाद मेनका पैदल ही प्रचार करने लगी। इसी दौरान कीचड़ में फंसकर गिर गई। इसका वीडियो वायरल हुआ और उनके स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खुल गई। इस पूरे इलाके में कई वार्डों में सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा इस बार गरमाया हुआ है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...