11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'मणिपुर जल रहा है और PM गंदी पिक्चर की बात कर रहे',...

‘मणिपुर जल रहा है और PM गंदी पिक्चर की बात कर रहे’, मोदी पर ओवैसी का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और विधानसभा चुनाव में बजरंग दल, बजरंगबली से लेकर फिल्म द केरल स्टोरी के मुद्दे छाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक दिन पहले कर्नाटक के बेल्लारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए द केरल स्टोरी का जिक्र किया था और विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि कर्नाटक में चुनाव जरूर है लेकिन पाकिस्तान आकर आतंकियों ने हमारे पांच जवानों को मार दिया. ओवैसी ने कहा कि मणिपुर जल रहा है.

उन्होंने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि गांव, चर्च जल रहे हैं. ओवैसी ने द केरल स्टोरी का नाम लिए बिना कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री जो हैं, वो गंदी पिक्चर के बारे में बात कर रहे हैं और कर्नाटक चुनाव में फायदा लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. और उधर पाकिस्तान हमारे सैनिकों को मार रहा है.

बजरंग दल पर बैन कांग्रेस का द‍िखावा! देखें ओवैसी के ताबड़तोड़ हमले
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो झूठी मूवी है. हमारा बुर्का दिखाकर सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं ये लोग. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नफरत फैला रहे हैं. पीएम सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं. वे कौन सी सजा देना चाह रहे हैं हमें? ओवैसी ने कहा कि सिर्फ भाषण मत करो और पाकिस्तान को रोको कि वो आकर हमारे सैनिकों को न मार पाए.

उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री इसे लेकर कुछ करें. एआईएमआईएम प्रमुख ने तंज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद पर केवल चुनाव में भाषण देते हैं लेकिन हमारे सैनिक मरते हैं तब चुप रहते हैं. असदुद्दीन ओवैसी का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक की चुनावी जनसभा में फिल्म द केरल स्टोरी का जिक्र किए जाने को लेकर आया है.

पीएम मोदी ने क्या कहा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेल्लारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आतंकी साजिश पर बनी फिल्म केरल स्टोरी कहते हैं कि सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों को लेकर है. उन्होंने कहा था कि इस फिल्म में उस केरल में चल रही आतंकी साजिशों का खुलासा किया गया है जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली हैं.

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा. कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 13 मई को होनी है. चुनाव प्रचार थमने से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है.

 

Latest articles

भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार 10 किमी दूर तक दिखाई दिए

भोपाल शहर के आदमपुर स्थित कचरा खंती में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई।...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...