11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमोहाली में गरजा मान का बुलडोजर, पंजाब में नशे के खिलाफ पाल...

मोहाली में गरजा मान का बुलडोजर, पंजाब में नशे के खिलाफ पाल खान की करोड़ों की संपत्ति जमींदोज

Published on

मोहाली

पंजाब की भगवंत मान सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत खरड़ में नशा तस्करी से अर्जित प्रॉपर्टी को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह प्रॉपर्टी पाल खान नामक व्यक्ति की थी। इस पर नशा तस्करी के जरिये करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाने का आरोप है। पाल खान के परिवार के सदस्यों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन वे निर्माण के वैध होने का कोई साक्ष्य नहीं दिखा सके। इस दौरान पुलिस ने पूरी स्थिति को नियंत्रित किया। अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की भी मौजूदगी रही।

पाल खान पर कई सालों से नशा बेचने का आरोप
पुलिस के अनुसार, पाल खान पर कई सालों से नशा बेचने का आरोप है और उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा ईओ (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन पाल खान की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। मोहाली के डीसी दीपक पारिख ने इस कार्रवाई के बाद मीडिया को बताया कि यह प्रॉपर्टी पूरी तरह से ड्रग मनी से बनाई गई थी और यह अवैध तरीके से स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि इस घर को गिराने की प्रक्रिया पूरी तरह से कानूनी थी और इसे लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया। पारिख ने यह भी कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि नशा तस्करी करके वह अपनी पीढ़ियों को नशे की गिरफ्त में डाल सकता है और पुलिस से बचा रहेगा, तो यह सोच पूरी तरह से गलत है।

नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर मुहिम चला रही पंजाब सरकार
पंजाब सरकार इन दिनों नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर मुहिम चला रही है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की थी कि अगर कहीं पर कोई नशीला पदार्थ बेचता दिखे, तो फौरन उसकी जानकारी दें। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ एक युद्ध छेड़ा है। यह फैसला एक दिन में लिया जाने वाला फैसला नहीं है, इसे लेने में लंबा समय लगा है।

ड्रग्स की सप्लाई लाइन तोड़ दीजिए
सीएम मान ने कहा था कि कुछ लोग कहते हैं कि ड्रग्स की सप्लाई लाइन तोड़ दीजिए। सप्लाई लाइन तो आप दो दिन में तोड़ देंगे, लेकिन इससे काम नहीं चलेगा। अगर आप सप्लाई लाइन तोड़ेंगे, तो इससे हमारे युवा नशे के लिए तड़पेंगे। ऐसी स्थिति में उनकी हालत पहले से भी बदतर हो जाएगी। इसी स्थिति से बचने के लिए हमने राज्य में पुनर्वास केंद्र बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि जो लोग नशा करते हैं, उन्हें जेल में बंद करके क्या मिलेगा। ऐसे लोग तो मरीज हैं। इन्हें सलाखों में बंद करके कुछ नहीं होने वाला। हमें उनका उपचार करना होगा, ताकि उन्हें नशे से आजादी मिले।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...