12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeमनोज मुंतशिर की असलियत आई सामने, मेकर्स को मिले सजा, बोले महाभारत...

मनोज मुंतशिर की असलियत आई सामने, मेकर्स को मिले सजा, बोले महाभारत शो के युधिष्ठिर

Published on

महाभारत में युधिष्ठिर बने गजेंद्र चौहान ‘आदिपुरुष’ से खासे नाराज चल रहे हैं. गजेंद्र मानते हैं कि इस तरह की फिल्में देश की धार्मिक भावनाओं का माखौल उड़ाती हैं. आदिपुरुष और उसकी राइटिंग पर गजेंद्र हमसे बातचीत करते हैं.

आजतक से बातचीत के दौरान गजेंद्र कहते हैं, सबसे पहले मैं यही कहना चाहूंगा कि रामायण और महाभारत की कहानियां हमारे संस्कार और सभ्यता से जुड़ी हुई हैं. इस तरह से उनके साथ खिलवाड़ किसी को बर्दाश्त नहीं होना चाहिए. महाभारत और रामायण देखने की चीज नहीं है बल्कि यह तो सीखने की चीज है. एक विरासत के तौर पर हम आने वाली जनरेशन को यह देते जाते हैं. यह हमारे देश की धरोहर है, जिसे संभालकर रखना चाहिए. इससे कोई गलत मेसेज नहीं जाना चाहिए.

मैंने टिकट खरीदने के बावजूद नहीं देखी फिल्म
गजेंद्र कहते हैं, मैंने इस फिल्म को देखने के लिए टिकट भी बुक कराई थी लेकिन पता नहीं क्यों मेरी आत्मा गवारा नहीं मान रही कि मैं इसे थिएटर में जाकर देखूं. दरअसल मैंने जो कुछ भी ट्रेलर, छोटे क्लिप्स में देख लिया है, वो सबकुछ जानने के बाद तो मुझे यही अहसास हुआ कि यह फिल्म उस लायक नहीं है. मैं अपनी मान्यता को बिलकुल भी खत्म नहीं करना चाहता हूं. मैं राम को प्रभु श्रीराम के रूप में ही देखना चाहता हूं. मैं तो मानता हूं कि जरूर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है, वो हमारे आने वाली पीढ़ी को खराब करना चाहते हैं. मैं तो टी-सीरीज के भूषण जी को कहना चाहूंगा कि उनके पिताजी ने जो लिगेसी बढ़ाई है और जिस तरह धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखा है, उन्हें तो इन सब चीजों का संजीदगी से ख्याल रखना चाहिए. आने वाले समय में ऐसी चीजों को बिलकुल भी वैल्यू नहीं देनी चाहिए.

ये सभी सजा के पात्र हैं
डायलॉग्स के सुधार पर गजेंद्र कहते हैं, देखिए धनुष से तीर निकल चुका है. जो डैमेज होना था, वो तो हो गया. अब उसे कितना भी सुधार लें, वो बदलने वाला नहीं है. इससे कोई फायदा नहीं होगा. लोगों ने आदिपुरुष को सजा तो दे ही दी है. पहले दिन के कलेक्शन और आज के कलेक्शन में गिरावट देख लें. ये सजा के पात्र हैं, उन्हें सजा तो मिलनी ही चाहिए. बल्कि मैं तो सेंसर बोर्ड के डिसीजन से हैरान हूं. उनपर भी सवाल खड़ा किया जाना चाहिए. इस फिल्म को तो रिलीज ही नहीं किया जाना चाहिए था. पूरी फिल्म पर बैन होनी चाहिए. सरकार को तुरंत इस पर रोक लगा देना चाहिए.

मुंतशिर ने सोशल मीडिया के क्लिप्स से डायलॉग उठा लिए
गजेंद्र आगे कहते हैं, मुझे लगता है कि मनोज मुंतशिर ने अज्ञानता का परिचय दिया है. उसे वाकई में कोई नॉलेज है नहीं. वो गीतकार है, उनसे संवाद लिखवा दिए हैं. जो वक्ता, राइटर्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर चलते हैं न, वहीं से डायलॉग उठाकर मुंतशिर साहब ने फिल्म में जोड़ दिया है. कुमार विश्वास का डायलॉग है न ‘तेरी लंका लगा दूंगा मैं’. इन सबको जोड़कर उसने ऐसा पेश करना शुरू किया है कि उसी ने सबकुछ लिखा है. अभी भी वो जिद्द पर अड़ा हुआ है. ये अंहकार किसी भी कलाकार के लिए सही नहीं है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...