11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमनु भाकर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, ओलंपिक में 2 मेडल...

मनु भाकर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर आज ही लौटी हैं स्वदेश

Published on

नई दिल्ली,

भारत की डबल मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद आज (7 अगस्त) वापस स्वदेश लौट आईं. यहां दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार वेलकम हुआ. पेरिस में इतिहास रचने के बाद मनु भाकर ने 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात की.

मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पेरिस में पहला मेडल दिलाया था. इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वह तीन ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बनकर इतिहास रचने की कगार पर थीं, लेकिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वह मामूली अंतर से चूक गईं थीं.

रविवार को ओलंप‍िक खेलों की क्लोज‍िंंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए इसी सप्ताह पेरिस लौट जाएंगी. मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के दौरान भारत की ध्वजवाहक होंगी. 22 वर्षीय मनु ने ओलंप‍िक निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है.

ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद मनु ने कहा था कि अब तक जितनी भी मेहनत की है, उसका फल मिला है. लंबे समय से मेरी चाहत थी कि मैं देश के लिए एक ओलंपिक मेडल जीतूं और वो सपना आज पूरा हो गया है. उन्होंने भगवत गीता का भी जिक्र किया. मनु ने कहा था कि मुझे लगता है कि वर्तमान समय में भी भगवत गीता की काफी प्रासंगिकता बनी हुई हैं. कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि सदियों पुरानी चीज आज भी प्रासंगिक बनी हुई है. अगर आज भी गीता को ध्यान से पढ़ा जाए तो हम रोजमर्रा की जिंदगी में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...