9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यस्पा सेंटर में घुसकर शादीशुदा प्रेमिका का मर्डर, फिर लाश के सामने...

स्पा सेंटर में घुसकर शादीशुदा प्रेमिका का मर्डर, फिर लाश के सामने बैठकर रोया आशिक, हिला देगी पंजाब की ये खबर

Published on

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की स्पा सेंटर में घुसकर हत्या कर दी। उसने चाकू से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना लुधियाना के दुगरी इलाके में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला दुगरी के हिम्मत सिंह नगर इलाके में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसका नाम अकविंदर कौर उर्फ कक्की था। वह डेहलों गांव की रहने वाली थी। कुछ साल पहले उसकी शादी कोहड़ा में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल से अकविंदर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। इस वजह से वह अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती सिमरनजीत सिंह नाम के युवक से हुई। सिमरनजीत अकविंदर से शादी करना चाहता था। वो चाहता था कि अकविंदर स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ दे। सिमरनजीत का कहना था कि वह अपने परिवार से तभी उसे मिलवा सकता है, जब वह नौकरी छोड़ देगी। मगर अकविंदर नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

चाकू से रेत दिया गला
पुलिस के अनुसार, सिमरनजीत ने पहले भी अकविंदर के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत अकविंदर ने थाना डेहलों में दर्ज कराई थी। दो दिन पहले ही उस शिकायत में समझौता हुआ था। आरोपी ने लिखित में कहा था कि वह दोबारा अकविंदर कौर को परेशान नहीं करेगा। लेकिन वीरवार की दोपहर करीब 2 बजे, जब अकविंदर स्पा सेंटर में काम कर रही थी, तभी सिमरनजीत वहां पहुंचा और उसके साथ बहस करने लगा। अकविंदर ने उसे बाहर जाने को कहा, तो सिमरनजीत ने चाकू निकाला और अकविंदर की गर्दन रेत दिया। यहां एक युवक उसे बचाने आया तो सिमरनजीत ने उसके हाथ पर भी चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अकविंदर को दीप अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों पर आरोपित सिमरनजीत पर केस दर्ज कर लिया है। लोगों ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपित अकविंदर के शव के पास बैठकर रोने लगा और चाकू को देखता रहा। इसके बाद वह उठकर अंदर चला गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे गिरफ्तार करके चाकू बरामद कर लिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...