11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के शिकागो में सामूहिक गोलीबारी, पारिवारिक समारोह के दौरान हुआ हमला,...

अमेरिका के शिकागो में सामूहिक गोलीबारी, पारिवारिक समारोह के दौरान हुआ हमला, 8 लोगों को लगी गोली

Published on

वाशिंगटन

अमेरिका के शिकागो में शनिवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। मामला यार्ड इलाके का है,जहां एक पारिवारिक समारोह गोलीबारी के बाद मातम में बदल गया। गोलीबारी में 8 लोगों को गोली लगी है, जिसमें तीन बच्चे हैं। गोली लगने से एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को सिर में गोली मारी गई थी। शिकागो पुलिस को शक है कि शहर के दक्षिणी हिस्से में हुई गोलीबारी घटना गैंगवार से जुड़ी हो सकती है।

शिकागो पुलिस ने बताया कि घायलों में एक 1 साल का नवजात और एक 7 साल का लड़का भी है, जिन्हें कई गोलियां लगी हैं और गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीबारी में घायल अन्य लोगों की उम्र 19 से 40 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित हिस्पैनिक मूल के हैं। अमेरिका में रहने वाले दक्षिण अमेरिकी मूल के लोगों को हिस्पैनिक कहा जाता है।

पारिवारिक कार्यक्रम पर हुआ हमला
गोलीबारी की घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। शिकागो पुलिस के उप प्रमुख डॉन जेरोम के अनुसार, डेमन एवेन्यू के पास 52वीं स्ट्रीट पर एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दो हमलावर घर के बाहर पहुंचे और वहां खड़े लोगों के ऊपर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान एक बच्ची को सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस को मौके से गोलियों के 18 राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी जेरोम ने कहा, “यह कोई अचानक हुई हिंसा नहीं थी। ये शायद गैंग से जुड़े लोगों का काम है। ये चाहे जिस वजह से हुआ हो, आज रात तीन मासूम बच्चों पर हमला हुआ और एक ने दुखद रूप से दम तोड़ दिया। अपराधियों की ये करतूत हमारे शहर में भयानक और अस्वीकार्य हैं।”

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...