11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeराजनीतिMCD चुनाव: टिकट नहीं मिला तो अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ...

MCD चुनाव: टिकट नहीं मिला तो अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ मैदान में उतने 9 लोग

Published on

नई दिल्ली

एमसीडी चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले जिन लोगों को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया, वे अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निर्देश पर सोमवार देर रात पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के अनुसार, पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं है और ऐसे लोगों की पार्टी में भी कोई जगह नहीं है।

जिन लोगो को पार्टी से निकाला गया है, उनमें लवलेश शर्मा, रीनू जैन, शमा अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, गजेंद्र दराल, रविंद्र सिंह, अंतिम गहलोत, पूनम चौधरी, महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह और राजकुमार खुराना है। लवलेश शर्मा करावल नगर विधानसभा के सबापुर वॉर्ड से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बीजेपी से टिकट के दावेदारों की होड़ में यह भी शामिल रहे। लेकिन, बीजेपी ने इन्हें टिकट न देकर ब्रिजेश सिंह को टिकट दिया जिससे नाराज होकर ये उसी वॉर्ड से उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

मधु विहार वॉर्ड- 136 में टिकट को लेकर सबसे अधिक घमासान मचा था। यह महिला वॉर्ड हैं और यहां से टिकट की होड़ में तीन लोग शामिल थे। पहला नाम पवन राठी की पत्नी सुषमा राठी, दूसरा नाम पार्टी के ही कार्यकर्ता धीरज प्रधान की पत्नी शैलेंद्री प्रधान और तीसरा नाम पूनम चौधरी का था। बीजेपी ने 232 उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की थी, उसमें शैलेंद्री प्रधान को टिकट दिया। लेकिन अगले दिन ही खेल बदल गया और इस वॉर्ड से उनका नाम काट कर सुषमा राठी को टिकट दे दिया गया। पूनम चौधरी को टिकट न मिलने पर वह नराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरने का मन बना लिया।

वॉर्ड 210 से पार्टी के कार्यकर्ता वीरेंद्र अग्रवाल भी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे। टिकट न मिलने पर इन्होंने अपनी पत्नी शमा अग्रवाल को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा है। 232 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में बीजेपी ने गजेंद्र दराल को टिकट दिया था। लेकिन, इनका भी टिकट काट कर इनकी जगह अरुण दराल को टिकट दे दिया। इससे नाराज होकर गजेंद्र दराल अपने ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ वॉर्ड 35 से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। धर्मवीर सिंह भी अपने भाई महावीर सिंह को निर्दलीय मैदान में उतारा है और वह भी बीजेपी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जिन 11 लोगों को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित किया है, उनमें से 9 लोग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...