6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंदिरा से मुलाकात, भारतीयों को गाली, अब मोदीराज की जय-जय क्‍यों कर...

इंदिरा से मुलाकात, भारतीयों को गाली, अब मोदीराज की जय-जय क्‍यों कर रहे हेनरी किसिंजर

Published on

वॉशिंगटन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी के स्‍वागत के लिए बहुत भव्‍य व्‍यवस्‍था की है। इस दौरान करीब 3 अरब डॉलर की कई डील हो सकती है। पीएम मोदी की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब चीन के साथ अमेरिका का तनाव अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। यह वही अमेरिका है जिसने सोवियत संघ को मात देने के लिए भारत की जगह चीन को आर्थिक और तकनीकी रूप से आगे बढ़ाया। चीन के साथ अमेरिका की दोस्‍ती के सबसे बड़े पैरोकार तत्‍कालीन राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाकार और बाद में विदेश मंत्री बने हेनरी किसिंजर ने तो 1971 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वॉशिंगटन यात्रा के बाद भारतीयों के लिए गंदी गाली का इस्‍तेमाल किया था। अब उसी हेनरी किसिंजर ने 52 साल बाद पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

अमेरिका की चर्चित पत्रिका इकोनॉमिस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने हाल ही में बयान दिया है कि दुनिया में पुरानी शक्तियां अब अपनी चमक खो रही हैं और नई शक्तियां उभर रही हैं। इससे सुपरपावर के बीच संषर्ष का खतरा प्रबल हो गया है। इस दौरान उन्‍होंने यह भी कहा, ‘मुझे भारतीय को लेकर बहुत सम्‍मान है जिस तरह से उन्‍होंने अपनी विदेश नीति को बना रखा है क्‍योंकि यह संतुलन को दिखाता है।’ यह वही जहरीले हेनरी किसिंजर हैं जिन्‍होंने साल 1971 में तत्‍कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति रिचर्ड निक्‍शन की वाइट हाउस में बहुचर्चित मुलाकात के बाद भारतीयों को गंदी गाली तक दे दिया था।

‘भारत की विदेश नीति में 52 साल में सबकुछ बदला’
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 52 सालों में भारतीय विदेश नीति में व्‍यापक बदलाव आया है। एक तरीके से सबकुछ बदल गया है। भारत की जनसंख्‍या के साथ-साथ आर्थिक ताकत बहुत बढ़ गई है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश भारत को दादागिरी दिखा रहे चीन के खिलाफ एक संतुलित करने वाले मजबूत देश के रूप में देखते हैं। वहीं भारत जो इंदिरा गांधी के काल में अमेरिका के मुकाबले सोवियत संघ के ज्‍यादा करीब था, ने अब पश्चिमी देशों के रिश्‍ते मजबूत करने के ऑफर को भुना लिया है।

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहला सजा रहा रीगन सेंटर, देखें वीडियो
इकनॉमिस्‍ट ने कहा कि पीएम मोदी अगले सप्‍ताह अमेरिका के दौरे पर आ रहे हैं और यहां उनकी तारीफ की जाएगी और घातक हथियारों पर सहयोग का ऑफर भी दिया जाएगा। अब भारत को अमेरिका स्‍वाभाविक भागीदार माना जा रहा है। हालांकि भारतीय विदेश नीति अभी भी अमेरिका के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इसकी वजह है कि भारत किसी गठबंधन में भरोसा नहीं करता है। गुटनिरपेक्षता की नीति पंडित नेहरू के जमाने से ही भारतीय विदेश नीति का हिस्‍सा रही है। भारत जहां अमेरिका के साथ रिश्‍ते मजबूत कर रहा है, वहीं रूस से भी अच्‍छे संबंध बरकरार हैं। रूस भारत को हथियार और अब सस्‍ता तेल दे रहा है।

बांग्‍लादेश युद्ध के समय हे‍नरी किसिंजर ने भारत को दी थी धमकी
हेनरी किसिंजर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की जमकर तारीफ की है। किसिंजर ने जयशंकर को अपने विचारों के बेहद करीब बताया। किसिंजर के कहने पर ही साल 1971 में बांग्‍लादेश युद्ध के समय अमेरिकी राष्‍ट्रपति रिचर्ड निक्‍शन ने भारत को डराने की कोशिश की थी। यही नहीं निक्‍सन ने इंदिरा गांधी का अपमान करते हुए उन्‍हें मिलने के लिए लंबा इंतजार कराया था। इस मुलाकात में निक्‍शन ने इंदिरा गांधी से बहुत बेरूखी से बात की। इसके बाद किसिंजर ने निक्‍सन को सलाह दी कि वह चीन को भारतीय सीमा के पास सेना भेजने के लिए कहे ताकि वह पाकिस्‍तान से युद्ध बंद कर दे। चीन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद किसिंजर के आदेश पर अमेरिका का सातवां बेड़ा भारत के करीब आया था। इसके बाद सोवियत संघ ने भी अपनी नेवी हिंद महासागर में भेज दिया था। फिर अमेरिका पीछे हटने को मजबूर हुआ।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...