28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराजस्‍थान के बाड़मेर में वायुसेना का MiG-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट...

राजस्‍थान के बाड़मेर में वायुसेना का MiG-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट मारे गए

Published on

बाडमेर,

राजस्‍थान के बाड़मेर में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 गुरुवार रात को हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए। आग की लपटों से घिरे क्षतिग्रसत विमान का एक वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दोनों पायलटों के शहीद होने की सूचना है। जिला कलेक्टर ने घटनास्थल से मिले शवों की पुष्टि की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। विमान हादसे की सूचना के बाद बाड़मेर जिला प्रशासन और सेना की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

आधे किलोमीटर तक फैला मलबा, आग की लपटें उठ रही
लड़ाकू विमान मिग 21 के साथ यह हादसा बाड़मेर के ग्रामीण इलाके में हुआ। हादसे के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर तक विमान का मलबा फैला हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि पूरे इलाके में तेज धमाके के साथ आग की लपटें देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि यह गनीमत रही कि पायलट की समझदारी से विमान को हादसे से पहले आबादी वाले इलाके से दूर पहुंच चुका था।

मिग-21 के क्रैश होने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. बाड़मेर में पिछले साल ट्रेनिंग के दौरान भी मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. तब पायलट सुरक्षित उसमें से निकल गये थे.इससे पहले 21 मई 2021 को पंजाब के मोगा में मिग-21 विमान ही क्रैश हुआ था. इसमें पायलट अभिनव शहीद हो गये थे. वह बागपत के रहने वाले थे. उनकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...