5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यह‍िंसा से डरे प्रवासी श्रमिकों को गुरुग्राम से पलायन, DC ने द‍िया...

ह‍िंसा से डरे प्रवासी श्रमिकों को गुरुग्राम से पलायन, DC ने द‍िया सुरक्षा का भरोसा, कहा- काम पर लौटें

Published on

गुरुग्राम

हर‍ियाणा के नूंह और गुरुग्राम ह‍िंसा के बाद से प्रवासी श्रमिकों के लगातार पलायन हो रहा है। पलायन को रोकने की कोश‍िश में अधिकारियों ने शनिवार को झुग्गी-झोपड़ियों वाले कुछ इलाकों का दौरा किया। उन्‍होंने मजदूरों से बिना किसी डर के अपने दैनिक काम पर जाने का आग्रह किया।

दरअसल सप्ताह की शुरुआत में नूंह और गुरुग्राम में भड़की हिंसा के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अलग-अलग राज्यों में अपने मूल स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा के बारे में विश्वास पैदा करने के लिए कवायद जारी है। इसके तहत गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने शनिवार को यहां सेक्टर 58 और 70 के पास झुग्गियों का दौरा किया।

यादव ने कहा क‍ि यहां स्थिति अब शांतिपूर्ण है किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने झुग्गीवासियों से बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्य करने का आग्रह किया और उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। प्रवासी श्रमिकों के साथ बातचीत में डीसी ने उनसे कहा कि अगर कोई उन्हें जगह छोड़ने की धमकी देता है, तो उन्हें तुरंत जिला प्रशासन और निकटतम थाने को सूचित करना चाहिए ताकि उपद्रवियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इन श्रमिकों ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने पर लोग काम पर लौटने लगे हैं। सोहना के सब ड‍िवीजन मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह और बादशाहपुर के सब ड‍िवीजन मजिस्ट्रेट सतीश यादव के साथ डीसी निशांत यादव ने पुलिस अधिकारियों को झुग्गी-झोपड़ियों वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स की टीम तैनात की गई हैं और हरियाणा पुलिस असामाजिक गतिविधियों में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हिंसा के 28 मामलों में 43 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि शांति बनाए रखने के लिए 62 लोगों के खिलाफ ऐहतियातन कार्रवाई की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...