6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना को भूल हज के लिए उमड़े लाखों मुसलमान, मालामाल हुआ सऊदी...

कोरोना को भूल हज के लिए उमड़े लाखों मुसलमान, मालामाल हुआ सऊदी अरब

Published on

रियाद

सऊदी अरब के पवित्र मक्‍का शहर में लाखों की तादाद में दुनिया के 160 देशों से मुसलमान हज करने के लिए पहुंचे हैं। करीब 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में बुधवार को शैतान को पत्‍थर मारने की रस्‍म को अदा किया गया। सऊदी अरब का दावा है कि रेकॉर्ड 25 लाख लोग हज और उमरा के लिए मक्‍का पहुंच सकते हैं जो हज यात्रा के इतिहास में रेकॉर्ड होगा। हालांकि अभी यह आंकड़ा 18 लाख तक ही पहुंचा है। कोरोना महामारी के बाद पहली बार बिना किसी प्रतिबंध के हज का आयोजन किया गया है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल केवल 10 लाख लोगों को ही हज की अनुमति दी गई थी। वहीं साल 2020 में केवल 10 हजार और साल 2021 में 59 हजार लोगों को इसकी अनुमति दी गई थी। सऊदी अरब में एक बार फिर से लाखों मुसलमानों के पहुंचने से प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान बहुत खुश होंगे। आइए जानते हैं उनकी इस खुशी की पूरी वजह…

दरअसल, तेल की खान कहे जाने वाले सऊदी अरब को भविष्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर बड़ा डर सता है। सऊदी अरब को अब यह महसूस होने लगा है कि अगर तेल के भंडार जल्‍द खत्‍म हो गए तो क्‍या होगा। वह भी तब जब दुनिया अब इलेक्‍ट्रानिक कारों की ओर बढ़ रही है और उसमें तेल की जरूरत नहीं होती है। यही वजह है कि सऊदी प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के नेतृत्‍व में विजन 2030 का प्‍लान बनाया गया है। इसके तहत सऊदी अरब देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना चाहता है। सऊदी अरब की नजर हज और उससे होने वाली अरबों डॉलर की कमाई पर है और इसी वजह से वह इसे जमकर बढ़ावा दे रहा है।

हज से 350 अरब डॉलर की आय का अनुमान
ताजा अनुमानों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सऊदी अरब का हज टूरिज्‍म मार्केट 7 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ने का अनुमान है। सऊदी अरब का हज और उमरा टूरिज्‍म बाजार साल 2032 तक 350 अरब डॉलर की आय तक पहुंचने का अनुमान है। कोरोना के पहले अनुमान लगाया गया था कि साल 2022 तक 10 दिन तक चलने वाले हज से होने वाली आय 30 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी और 1 लाख लोगों को हर साल नौकरियां मिलेंगी। उस समय 21 लाख लोगों के सऊदी अरब पहुंचने का अनुमान था। कोरोना महामारी की वजह से जायरीन की संख्‍या में गिरावट आई थी लेकिन इस साल यह 18 लाख को पार कर गई है।

सऊदी सरकार चाहती है कि साल 2030 तक हजयात्रियों की संख्‍या 30 लाख को पार कर कर जाए जिसे विश्‍लेषक बहुत ज्‍यादा महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य मान रहे हैं। खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी से सऊदी अरब जल्‍दी ही उबर गया है। यह सऊदी प्रिंस के साल 2030 के विजन के लिए बहुत अच्‍छा संकेत माना जा रहा है। सऊदी प्रिंस साल 2030 तक तेल से अपनी निर्भरता को घटाना चाहते हैं और अर्थव्‍यवस्‍था में विविधता लाना चाहते हैं। सऊदी अरब सरकार ने हज को बढ़ावा देने के लिए मक्‍का में अरबों डॉलर खर्च करके बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे को बनवाया है।

मक्‍का में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा होटल
सऊदी अरब की सरकार मक्‍का के अबराज कुदाई में विशाल प्रॉजेक्‍ट चला रही है। इसमें दुनिया का सबसे बड़ा होटल भी शामिल है। इसमें 12 टॉवर होंगे जो 4 और 5 स्‍टार होंगे। प्रत्‍येक टॉवर 45 मंजिल ऊंचा होगा और इसमें 10 हजार बेडरूम, 70 रेस्‍त्रां, 4 हेलिपैड होंगे। इसके अलावा 5 फ्लोर ऐसे होंगे जिस पर सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्‍य शामिल होंगे। सऊदी अरब के हज मार्केट में एश‍िया, अफ्रीका और प्रशांत इलाके से हजयात्री शामिल हैं। हज यात्रा करना हर मुसलमान का सपना होता है और इससे सऊदी अर्थव्‍यवस्‍था को पर लग गया है।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...