7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यमंत्री दिनेश खटीक अब भी नाराज? गेस्ट में नाम फिर भी समारोह...

मंत्री दिनेश खटीक अब भी नाराज? गेस्ट में नाम फिर भी समारोह से नदारद

Published on

लखनऊ

अचानक इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले योगी सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार को भले ही उनके इस्तीफे के एपिसोड का पटाक्षेप होने की बात कही जा रही है लेकिन लगता नहीं कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भूजल सप्ताह समापन समारोह में दिनेश खटीक नहीं पहुंचे। जबकि सीएम योगी और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के साथ उनका नाम भी समारोह के गेस्ट की सूची में था। इससे पहले गुरुवार की शाम सिंचाई विभाग की बैठक से भी दिनेश खटीक नदारद थे। इस बैठक में भी सीएम योगी, स्वतंत्रदेव सिंह और विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए थे।

दिनेश खटीक यूं तो डेढ़ माह से कई मुद्दों पर अफसरों के प्रति नाराजगी जता रहे थे, लेकिन 19 जुलाई को वह अपने विभाग के अधिकारियों के बर्ताव से ज्यादा आहत हो गए। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। तमाम आरोपों की फेहरिस्त के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भेज दिया था।

पत्र वायरल हुआ तो भाजपा नेतृत्व से नसीहत भी मिली। इसके बाद सीएम योगी के साथ उनकी बैठक हुई। योगी के साथ करीब एक घंटे की बैठक के बाद दिनेश ने कहा था कि पहले की तरह काम करते रहेंगे। इसके बाद भी उनका समारोह से गायब होना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

पत्र में लगाए थे बड़े आरोप
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सरकार की कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी। पत्र में सरकार की कार्यप्रणाली और विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने पत्र में लिखा था कि ‘नमामि गंगे’ और ‘हर घर जल योजना’ में नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने लिखा था कि जल शक्ति विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण में गड़बड़ी हुई। इसके बाद मैंने विभागाध्यक्ष से सूचना मांगी तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...