7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यभीड़ में मां से बिछड़ी नाबालिग, अगवा कर होटल में गैंगरेप कर...

भीड़ में मां से बिछड़ी नाबालिग, अगवा कर होटल में गैंगरेप कर बनाया वीडियो, मुजफ्फरनगर फिर हुआ शर्मसार

Published on

मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए यौन उत्पीड़न का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़िता के परिवार ने 1 अप्रैल की इस घटना के संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आबाज और रिजवान गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगरेप एक होटल में हुआ। आरोपी मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग से कार में उसका अपहरण कर उसे वहां ले गए थे।

लड़की के भाई ने दर्ज शिकायत में कहा कि पीड़िता और उसकी मां सामान खरीदने बाहर गई थीं, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण लड़की अपनी मां से बिछड़ गई। अपनी मां से बिछड़ने के बाद लड़की सड़क पर खड़ी थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। ड़की के भाई ने शिकायत में कहा कि घटना के बाद दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों अरबाज और रिजवान को रविवार को सूजड्डु के पास से एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया।

बावना गांव की घटना हो गई ताजा
इस घटना ने मुजफ्फरनगर में जनवरी में 21 वर्षीय महिला के साथ उसके दोस्त द्वारा किए गए गैंगरेप और हत्या की यादें ताजा कर दी हैं। वह घटना जिले के बुढ़ाना इलाके के बावना गांव में हुई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को उसके घर से बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ गैंगरेप कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

महिला के दोस्त आशीष और उसके दो दोस्त शुभम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया था। जांच में पता चला कि आशीष ने दो हत्यारों को बुलाया था और उसे पैसे देने के लिए आरोपी ने एक बैंक से 40,000 रुपये का कर्ज लिया था, जिन्होंने गैंगरेप के बाद शव को जला भी दिया था। अपहरण से ठीक पहले पीड़िता अपने बहनोई की बाइक पर घूमती नजर आई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...