20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार ने मान ली कांग्रेस की मांग? रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत...

मोदी सरकार ने मान ली कांग्रेस की मांग? रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में मिलेगी शरण

Published on

नई दिल्ली

क्या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश में शरण देने की तैयारी कर रही है? दरअसल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बाबत ट्वीट किया है। पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत वैसे सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो देश में शरणार्थी की मांग करते हैं। गौरतलब है कि बीजेपी के नेता रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर करने की मांग करते रहे हैं।

तो क्या मोदी सरकार बदल रही है नीति?
दरअसल, पुरी ने एएनआई की स्टोरी को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो लोग भारत की रिफ्यूजी पॉलिसी के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने का काम करते हैं और इसे सीएए से जोड़ते हैं उन्हें अब निराशा मिलेगी। भारत संयुक्त राष्ट्र के रिफ्यूजी कन्वेंशन 1951 को मानता है और रंग, धर्म और जाति के बिना जिसे भी जरूरत है उसे शरण देता है।

रोहिंग्या शरणार्थियों को मिलेगा फ्लैट!
पुरी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘भारत वैसे सभी शरणार्थियों का स्वागत करता है जो देश से शरण मांगते हैं। एक बड़े फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलके में EWS फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें हर जरूरी चीजें मुहैया कराई जाएंगी। उन्हें UNHCR आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी।’

बीजेपी नेता करते रहे हैं विरोध
गौरतलब है कि 2017 में लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां मानवता के आधार पर शरणार्थियों पर ध्यान देने की अपील की थी। वहीं, बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था का म्यांमार के रास्ते रोहिंग्या मुसलमान भारत आते हैं। इससे पूरे देश में सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी बदल गई है। बीजेपी सांसद ने कहा था कि ये लोग भारतीयों का रोजगार छीन रहे हैं और जाली मुद्रा का काम करते हैं। कांग्रेस के शशि थरुर ने कहा था कि देश में विदेशी शरणार्थियों के स्वागत का हजारों साल का इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से एक शरणार्थी और आश्रय कानून बनाने की मांग की थी।

दिल्ली बीजेपी ने रोहिंग्या मुसलमानों पर केजरीवाल सरकार को घेरा था
दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा था। उन्होंने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार विधायकों को एक बैठक करके उनको निर्देश दिया है कि जहां भी रोहिंग्या और बांग्लादेशी हैं, उन सबको तुरंत बिजली का कनेक्शन, पानी, राशन और भी जरूरी मदद तुरंत मुहैया करवाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान आप ने शुरू किया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...