14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यगिर जाएगी मोदी सरकार..., स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे ने भरी हुंकार,...

गिर जाएगी मोदी सरकार…, स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे ने भरी हुंकार, फडणवीस पर भी कसा बड़ा तंज

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर हुंकार भरी। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के58वें स्थापना दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गिरेगी। वहां हम इंडिया अलासंय की सरकार बनाएंगे। उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद् और विधानसभा चुनावों में जीत की हुंकार भरी। ठाकरे ने फडणवीस पर तंज कसा और कहा कि वे कहते कि मैं फिर आऊंगा। उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर उंगली उठाई। उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट देने लिए हिंदू, मुलसमान, सिख, दलित और सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

बीजेपी-शिंदे को दी खुली चुनौती
लोकसभा चुनाव में एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने बीजेपी को समर्थन देने पर उद्धव ठाकरे ने राज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से पता चल गया कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन। कुछ लोगों ने उद्धव ठाकरे नहीं चाहिए इसलिए उन्होंने बिना शर्त समर्थन दिया। कुछ लोगों ने बीजेपी विरोध का नाटक भी किया। हम नाटक नहीं करते। यह काम मोदी अच्छी तरह से करते हैं। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को तोड़ना, सरकार गिराना, दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़कर मंत्री बनाना लोकतंत्र की हत्या करने वाला नक्सलवाद है। आज मैं शिंदे और बीजेपी को चुनौती दे रहा हूं कि अगर आप में दम है तो बिना शिवसेना प्रमुख की फोटो लगाए या मेरा शिवसेना चिन्ह चुराए मेरे सामने चुनाव लड़ें। मुझे एक बात पर गर्व है कि हमने केवल बालासाहेब ठाकरे की फोटो का इस्तेमाल किया है, किसी और की फोटो का इस्तेमाल नहीं किया है।

अभी से प्रचार शुरू करें पीएम मोदी
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं मोदी को निमंत्रण देता हूं, अभी से विधानसभा के लिए प्रचार शुरू कर दें। किसी का नाम नहीं चुराओ, किसी के पिता का सहारा नहीं लो, किसी की पार्टी मत चुराओं, पार्टी और धनुष बाण नहीं चुनाओं। आ जाओं मैदान में। देखो क्या होगा ? मैं अपने पिता की तस्वीर लगाउंगा और आप अपने लगाए, देखिए। देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि वे फिर आएंगे, फिर आएंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम से उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वे कहने लगे मुझे घर जाने दो, अब 12 बज चुके हैं।

कुछ ने बिना शर्ट समर्थन दिया
लोकसभा चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “बिना शर्त” समर्थन दिया था। इस पर ताना मारते हुए ठाकरे ने कहा कि कुछ लोगों ने “बिना शर्ट” समर्थन दिया, अर्थात पूरी तरह शर्ट उतारकर समर्थन दिया था। विधान परिषद के चल रहे चुनावों पर उद़्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई स्नातक शिक्षक और नासिक शिक्षक सीटों पर चुनाव जीतना है। अब 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव घोषित किए गए हैं। इन सीटों का चुनाव विधायक करते हैं। मेरा सवाल है कि जिन विधायकों को अपात्रता की तलवार लटक रही है, वे मतदान कैसे कर सकते हैं?

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...