13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'मोदी जी चीता से भी तेज भागते हैं', महंगाई-बेरोजगारी को लेकर ओवैसी...

‘मोदी जी चीता से भी तेज भागते हैं’, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर ओवैसी ने कसा तंज

Published on

नई दिल्ली,

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं. वहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तंज कसा है. जोर देकर कहा है कि देश में जब भी महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए जाते हैं पीएम चीता से भी तेज भागते हैं. ओवैसी ने यहां तक कह दिया है कि उन्होंने ये तंज सिर्फ हल्के अंदाज में किया है जिससे सरकार उन पर UAPA ना लगा दे.

ओवैसी ने पीएम पर कसा तंज
असल में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी से एमपी में चीतों के वापस आने को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर चुटकी लेते हुए वे कह गए कि देश में जब हम बेरोजगारी की बात करते हैं, मोदी चीता को भी पीछे छोड़ देते हैं. जब चीन को लेकर सवाल पूछते हैं, वे चीता से तेज भागते हैं. ऐसे मामलों में वे काफी तेज हैं. बोलने के मामले में भी वे काफी तेज हैं. हम तो कह रहे हैं कि वे थोड़ा धीमा हो जाएं.

17 सितंबर को चीतों की वापसी
अब ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है, ऐसे में बाद में यहां तक कह दिया कि वे तो सिर्फ मजाकिया अंदाज में ऐसा कह रहे थे जिससे उन पर UAPA ना लग जाए. अब ये कोई पहली बार नहीं है जब ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो. मुद्दे अलग हो जाते हैं लेकिन ओवौसी का तल्ख अंदाज हर बार देखने को मिल जाता है. वैसे जानकारी के लिए बता दें कि 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आठ चीतों को रिलीज कर दिया जाएगा. खुद प्रधानमंत्री मोदी इसे हरी झंडी दिखाने वाले हैं.

वैसे बातचीत के दौरान ओवैसी ने ज्ञानवापी विवाद पर जिला कोर्ट के फैसले पर भी निराशा जाहिर की है. उनके मुताबिक ऐसा फैसला किसी झटके से कम नहीं है. इस वजह से दूसरे ऐसे कई और मामले खोल दिए जाएंगे.

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...