10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिगुजरात चुनाव के ठीक बाद आज ही नए मिशन में जुट जाएंगे...

गुजरात चुनाव के ठीक बाद आज ही नए मिशन में जुट जाएंगे मोदी, जानिए आगे का प्लान

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में वोट डालने के बाद अगले मिशन की तैयारी में लग जाएंगे। अहमदाबाद से पीएम मोदी वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वो बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे, जिसमें सभी प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महासचिव और विभिन्न मोर्चों के प्रमुख शामिल होंगे। अगले साल राजस्थान, मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में चुनाव को लेकर तैयारी के मद्देनजर पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को रखा जाएगा।

बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पार्टी ने एक बयान में कहा कि मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे और देश भर से पार्टी के वरिष्ठ संगठनात्मक नेताओं की बैठक का उद्घाटन करेंगे तथा उसे संबोधित करेंगे। परिपाटी के अनुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा, पार्टी की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) भी बैठक में भाग लेंगे।

भविष्य की राजनीति पर किया जाएगा विचार-विमर्श
बयान में कहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, राज्य विधानसभा चुनावों के अगले दौर की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा और चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी के नेता साल भर सांगठनिक कार्यों में लगे रहते हैं और यह बैठक जायजा लेने की कवायद के तौर पर काम करेगी। केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी नेताओं के कई समूहों को भी अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए जोड़ा गया है, खासकर उन जगहों पर जहां पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में हार गई थी। त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव होने हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात विधानसभा के चुनाव में वोट देने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने रानिप के निशान पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पीएम को देखने पहुंचे। इससे पहले कल पीएम मोदी ने अपनी मां से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। वो गांधीनगर में बीजेपी के ऑफिस कमलम भी पहुंचे।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...