17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालमोदी की गारंटी और सिंधिया की मेहनत... बजते ही मंच पर झूमने...

मोदी की गारंटी और सिंधिया की मेहनत… बजते ही मंच पर झूमने लगे ज्योतिरादित्य, नीचे उतर समर्थकों को भी झुमाया

Published on

अशोकनगर:

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। वह लोगों से संवाद कर रहे हैं। साथ ही अचानक से पहुंचकर अपने समर्थकों के घर में खाना भी खा रहे हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान उनका अलग अंदाज दिखा है। एक कार्यक्रम में उनका कैंपेन सॉन्ग बजने लगा। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर झूमने लगे। साथ ही नीचे उतरकर समर्थकों को भी झुमाया है।

मोदी की गारंटी और सिंधिया की मेहनत पर झूमे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के कैंपेन सॉन्ग पर डांस किया है। उनकी रैली के दौरान आयोजकों ने मोदी की गारंटी और सिंधिया की मेहनत सॉन्ग को बजाया तो ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए। वह मंच पर झूमने लगे। मंच पर महाराज को झूमते देखकर उनके समर्थक भी उनके साथ झूमते दिखे हैं। सिंधिया लगातार उनके साथ डांस कर रहे थ। इस दौरान मंच के दूसरे हिस्से में बैठे लोग उनसे थोड़े दूर थे।

मंच से नीचे उतरकर सिंधिया ने किया डांस
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच के दूसरे हिस्से में उतरकर चले गए। वहां वह अपने समर्थकों के साथ डांस करने लगे। सिंधिया को नीचे देखकर उनके समर्थक भी जोश में महाराज के साथ नाचने लगे। सिंधिया के नए अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि यह वीडियो अशोकनगर जिले की चंदेरी में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग का है। कैंपेन सॉन्ग पर डांस पर सिंधिया ने अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाया है। वह टिकट मिलने के बाद से ही गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर एक्टिव हैं। लगातार संसदीय सीट के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही उनके सुख-दुख में भी वह खड़े रह रहे हैं।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...