19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिजातीय जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए 'मोदी...

जातीय जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए ‘मोदी के हनुमान’, लेटरल एंट्री पर भी अलग थी राय

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों में जातिगत जनगणना का मुद्दा सबसे बड़ा होता दिख रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार मांग करते रहे हैं कि देश में जातीय जनगणना कराई जाए। वहीं अब इस मुद्दे पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुलकर जातीय जनगणना कराने का समर्थन किया है।

एक तरफ जहां जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर दबाव बनाकर रखा है, तो दूसरी ओर बीजेपी इस मुद्दे पर कुछ भी खुलकर बोलने से बचती नजर आई हैं। वहीं एनडीए में शामिल एलजेपी(आर) के चीफ और खुद को पीएम मोदी का हनुमान बता चुके केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इस मुद्दे पर सांकेतिक तौर पर नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

चिराग ने खुलकर किया जातीय जनगणना का समर्थन
दरअसल, आज जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी ने हमेशा अपना स्टैंड साफ रखा है कि वह जाति जनगणना के पक्ष में है। हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो। इसकी वजह यह है कि कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं बनाती हैं जो जाति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। उन योजनाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के ख्याल से बनाया जाता है। ऐसे में सरकार के पास उस जाति की जनसंख्या के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा है कि जातीय जनगणना कम से कम होनी ही चाहिए, ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके। उस योजना के बारे में या उस जाति को मुख्यधारा से जोड़ने के बारे में, ये आंकड़े कम से कम सरकार के पास होने चाहिए।

झारखंड में चुनाव लड़ेगी LJP (R)
गौरतलब है कि आज ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुने गए हैं। रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि चिराग की पार्टी ने इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने का प्लान बनाया है। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए ही पार्टी की राष्ट्रीय कारयकारिणी की बैठक रांची में रखी गई है।

खास बात यह है कि हाल में लेटरल एंट्री को लेकर मचे बवाल के बीच उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध किया था। इसके अलावा एससी-एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की क्रीमी लेयर बात का भी विरोध किया था। कोर्ट के फैसले को लागू न करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान को चिराग ने सही बताया था। आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी चिराग पासवान ने इसको लेकर पीएम मोदी का धन्यवाद भी दिया है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...