11.9 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयमोहम्मद यूनुस का खतरनाक प्लान, बांग्लादेश में आर्मी चीफ को हटाने की...

मोहम्मद यूनुस का खतरनाक प्लान, बांग्लादेश में आर्मी चीफ को हटाने की तैयारी, बांग्लादेशी लेखिका तस्‍लीमा

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्म्द यूनुस देश की सेना से 64 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की हटाने की योजना बना रहे हैं। इसमें बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकर-उज-जमान भी शामिल हैं। भारत में स्वनिर्वासन में रह रही बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ‘विश्वसनीय सूत्र’ के हवाले से ये दावा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्लीमा ने लिखा, ‘एक विश्वसनीय सूत्र का कहना है कि यूनुस 3872 सैन्य कर्मियों के साथ-साथ मुख्य सेना अधिकारी समेत 64 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को उनके पदों से हटाना चाहते हैं।’

छात्र लीग को लेकर घेरा
इसके साथ ही तस्लीमा ने अवामी लीग की स्टूडेंट विंग छात्र लीग पर प्रतिबंध को लेकर भी यूनुस को निशाने पर लिया। तस्लीमा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘मिस्टर यूनुस पागल हो रहे हैं। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी और उसके छात्र विंग शिबिर पर प्रतिबंध हटा दिया, लेकिन बांग्लादेश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अवामी लीग के स्टूडेंट विंग छात्र लीग पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने हिज्ब-उत-तहरीर, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम जैसे अन्य इस्लामी आतंकवादी संगठनों पर से भी प्रतिबंध लगा दिया।’

छात्र लीग पर बांग्लादेश में प्रतिबंध
बुधवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने छात्र लीग पर प्रतिबंध लगाया था। छात्र लीग पर जुलाई में हुए हसीना विरोधी आंदोलन के दौरान हत्या और हमले करने के साथ ही आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। अंतरिम सरकार की अधिसूचना के अनुसार, छात्र लीग को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया गया है। तस्लीमा ने यूनुस पर शेख हसीना का विरोध करने वाले भेदभाव मोर्चा विरोधी आंदोलन का फायदा लेने की बात कही है। उन्होंने कहा, यूनुस उन लड़कों के आभारी हैं, जिन्होंने शेख हसीना को बाहर कर दिया क्योंकि अब उन्हें 666 करोड़ टका के आयकर का भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

यूनुस सरकार को बताया था अवैध
इसके पहले तस्लीमा नसरीन ने शेख हसीना के इस्तीफा विवाद का हवाला देते हुए मोहम्म्द यूनुस को अवैध बताया था। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इंटरव्यू का हवाला देते हुए तस्लीमा ने कहा कि ‘शेख हसीना ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया था और वह अभी भी जिंदा हैं। यूनुस सरकार अवैध है।’

बांग्लादेशी लेखिका ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘बांग्लादेश में हर कोई झूठ बोल रहा है। सेना प्रमुख ने कहा कि हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। यूनुस ने कहा कि हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन किसी ने भी त्यागपत्र नहीं देखा है। त्यागपत्र भगवान की तरह है, हर कोई कहता है कि यह वहां है, लेकिन कोई भी यह नहीं दिखा सकता या साबित नहीं कर सकता कि यह वहां है।’

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...