5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमुरादाबाद में रॉन्ग साइड चल रही कार कंटेनर से टकराई, दो युवतियों...

मुरादाबाद में रॉन्ग साइड चल रही कार कंटेनर से टकराई, दो युवतियों की मौत, दो युवक घायल

Published on

मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हाइवे पर रॉन्ग साइड में चल रही कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। कार 2 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के चारों गेट लॉक हो गए। एक घंटे तक चार दोस्त कार के अंदर तड़पते रहे। पुलिस ने लोगों की मदद से कार का गेट तोड़कर सभी को बाहर निकाला। एक युवती की मौके पर और दूसरी की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक, घटना जिले में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर मूंढापांडे पुलिस चौकी के पास मंगलवार आधी रात के बाद हुआ। हरियाणा के रोहतक निवासी 4 दोस्त शिवानी (25), सिमरन (26), राहुल (27) पुत्र रमेश और संजू (26) पुत्र सुभाष नैनीताल में बाबा नीम करोली के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार में रखे मोबाइल में गूगल लोकेशन ऑन थी। इससे आशंका जताई जा रही कि कार गूगल मैप की लोकेशन पर ड्राइव हो रही थी।

गूगल मैप से घटना की आशंका
पुलिस का अंदेशा है कि गूगल मैप के कारण यह हादसा हुआ है। गूगल मैप हाइवे के एक कट पर कार को रॉन्ग साइड ले गया। इससे कार जीरो पॉइंट पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित मूंढापांडे पुलिस चौकी से पहले सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर में सीमेंट से बने बड़े पाइप लदे थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद कार करीब दो फीट हवा में उछली और पुलिस चौकी के पास जा गिरी। कार के चारों दरवाजे लॉक हो गए।

पुलिस लोहे की रॉड से कार के गेट को तोड़ा और फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। तीन को अस्पताल ले गए। दूसरी युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों धायल युवकों को इलाज चल रहा हैं। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...