12.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeभोपालMP निकाय चुनाव रिजल्टः रीवा में कांग्रेस, देवास में कमल, BJP के...

MP निकाय चुनाव रिजल्टः रीवा में कांग्रेस, देवास में कमल, BJP के हाथ से निकलीं 3 सीटें

Published on

भोपाल

एमपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे आने लगे हैं। पांच नगर निगमों में मेयर चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। इसमें रीवा, देवास, कटनी, रतलाम और मुरैना है। सभी जगहों पर अभी बीजेपी का कब्जा है। तीन जगहों पर बीजेपी इस बार के चुनाव में पिछड़ गई है। रीवा नगर निगम के रिजल्ट आ गए हैं, वहां कांग्रेस उम्मीदवार अजय मिश्रा ने जीत हासिल की है।

रीवा में 23 साल बाद कांग्रेस का वनवास खत्म हुआ है। अजय मिश्रा ने 10 282 वोटों से जीत हासिल की है। रीवा में बीजेपी उम्मीदवार को 37 हजार से अधिक मत मिले हैं। नगर निकाय चुनाव में विंध्य इलाके में यह बीजेपी की बड़ी हार है। इससे पहले सिंगरौली नगर निगम चुनाव में बीजेपी हार गई है।

देवास में जीत गई बीजेपी
देवास नगर निगम के नतीजे भी आ गए हैं। देवास नगर निगम में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी की गीता अग्रवाल ने 45884 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस की विनोदिन व्यास को हार का सामना करना पड़ा है। जीत के बाद देवास में बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं।

कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत
इसके साथ ही कटनी नगर निगम में भी महापौर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति संजीव सूरी ने यहां से जीत हासिल की है। प्रीति संजीव सूरी को 45648 वोट मिले हैं। इसके साथ ही बीजेपी की ज्योति दीक्षित को 40361 वोट मिले हैं। कांग्रेस की श्रेया रौनक खंडेलवाल को 22067 वोट मिले हैं। प्रीति संजीव सूरी ने 5287 वोटों से जीत हासिल की है।

मुरैना में कांग्रेस को जीत मिली
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुरैना नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने जीत हासिल की है। शारदा सोलंकी ने बीजेपी की मीना जाटव को चुनाव हराया है। शारदा सोलंकी ने करीब 12 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। इसके बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है।

रतलाम में जीती बीजेपी
रतलाम में बीजेपी के प्रह्लाद पटेल और कांग्रेस के मयंक जाट के बीच मुकाबला था। दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। बीजेपी के प्रह्लाद पटेल ने यहां से जीत हासिल की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

दोनों चरणों में सात सीट पर हारी बीजेपी
गौरतलब है कि एमपी में दो चरणों में निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं। पहले चरण में 11 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। उसके नतीजे 17 जुलाई को आए थे। 11 नगर निगमों में चार पर बीजेपी चुनाव हार गई। इसके साथ ही दूसरे चरण में पांच नगर निगमों की गिनती हुई है। इस चरण में भी बीजेपी तीन जगहों पर चुनाव हार गई है।

कहां कितने थे मेयर के दावेदार
मुरैना जिले में छह, रीवा में 13, कटनी में 12, देवास में छह और रतलाम में सात मेयर उम्मीदवार हैं। पांच नगर निगमों में कुल 44 मेयर उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होना है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार रीवा में हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...