15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: 'हमारे बच्चों को कुत्तों का ब्रेकफास्ट न बनने दें...' आवारा कुत्तों...

MP: ‘हमारे बच्चों को कुत्तों का ब्रेकफास्ट न बनने दें…’ आवारा कुत्तों से परेशान डॉक्टर का लेटर वायरल

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर में आवारा कुत्तों से परेशान डॉक्टर का एक पत्र वायरल हो रहा है. यह पत्र चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, सागर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. लोग परेशान हैं. कई बार शहरवासियों की शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है.

इसी बीच शहर के डॉक्टर ने आवारा कुत्तों को सुल्तानपुर और पीलीभीत भिजवाने के लिए खर्चे में रियायत मांगी है. सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. सर्वेश जैन ने व्यवस्था पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को पत्र लिखा है, जो चर्चा में है.

डॉक्टर ने आवारा कुत्तों को सुल्तानपुर और पीलीभीत भिजवाने के लिए खर्चे में कुछ रियायत करने की मांग की है. पत्र में लिखा है कि हमारे बच्चों को आवारा कुत्तों का ब्रेकफास्ट न बनने दें. डॉ. सर्वेश जैन ने यह पत्र सीएल मुकाती, इंदौर अध्यक्ष, मप्र ट्रांसपोर्ट एसोसिशन को लिखा है.

पत्र में कहा गया है कि हमारे शहर सागर में (और हिन्दुस्तान के हर बड़े छोटे शहर में) आवारा कुत्ते (स्ट्रीट डॉग) एक हिंसक खतरा बनकर मौजूद हैं, लेकिन पशु प्रेमियों और पशु क्रूरता निषेध कानून की वजह से हमारे मोहल्लों में कुत्ते हमारे बच्चों को नोच रहे हैं और सरकार चुप बैठी है, क्योंकि सरकार सरकारी बंगले में रहती है, जिसके गेट पर एक गार्ड बैठा रहता है.

डॉक्टर ने आगे लिखा- नगर निगम को शिकायत करो तो पंचशील के सिद्धांतों पर आधारित, अहिंसावादी अक्षमता का जवाब मिलता है. जिस देश में इंसानी हकूक के तो ठिकाने नहीं हैं और आम आदमी बिना किसी मानव अधिकार के अपनी जिंदगी जीकर मर जाता है. वहां पशु अधिकार जैसी नफासत की बात करना कुछ ज्यादा रोमांटिक नहीं हो गया?

पत्र में डॉक्टर ने आगे लिखा है कि-
हमारे बच्चों को कुत्तों के ब्रेकफास्ट बनने से रोकने के लिए आप अपनी एसोसिएशन के माध्यम से कम किराए में कुत्तों को सुल्तानपुर, पीलीभीत और अन्य पशु प्रेमियों के घर ट्रक से पहुंचवाने में सहयोग दें, ताकि पशु प्रेमी अपनी स्वानवंदना के कर्तव्य का निर्वाह कर सकें. बता दें कि पत्र लिखने वाले डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...