10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
HomeभोपालMP: सीधी में गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर हुआ...

MP: सीधी में गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर हुआ बच्चे का जन्म, नवजात की हुई मौत

Published on

सीधी,

मध्य प्रदेश के सीधी जिले का नाम भले ही सीधी हो, लेकिन यहां स्वास्थ्य सेवाओं में कोई भी काम सीधा होता नजर नहीं आ रहा है. स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला अस्पताल आए दिन सुर्खियों में बना रहता है. प्रशासन भले ही व्यवस्थाओं के बेहतरीन होने के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है.

ताजा मामला सीधी जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर कोटाहा निवासी उर्मिला रजक का है. प्रसव पीड़ा के दौरान परिजनों ने काफी देर तक एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई. मजबूरन, परिजनों ने गर्भवती महिला को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई और नवजात की मौत हो गई.

ठेले पर हुआ नवजात का जन्म, थोड़ी देर बाद हुई मौत
परिजनों ने यह भी बताया कि जब वो अस्पताल पहुंचे तो न कोई डॉक्टर और ना ही नर्स बाहर आए. अस्पताल के बाहर तैनात स्टाफ ने कोई मदद नहीं की. प्रसूता महिला को खुद स्ट्रेचर पर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना अस्पताल की लापरवाही की ओर इशारा करती है, जबकि वहां आपातकालीन ड्यूटी पर कई डॉक्टर और नर्स मौजूद थे.

महिला के परिजनों का आरोप है कि कई बार 108 में फोन किया गया था. इसके बाद भी हमें एम्बुलेंस वाहन नहीं मिला. फिर ठेले से लाते समय रास्ते में ही डिलीवरी हो गई और नवजात की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रसूता की हालत गंभीर है. महिला का अस्पातल में इलाज किया जा रहा है.

पीड़ित परिवार ने लगाए एंबुलेंस ना मिलने के आरोप
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि जब सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था ऐसी है, तो निजीकरण के बाद हालात कैसे होंगे? मध्य प्रदेश सरकार गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का वादा करती है, लेकिन हकीकत सबके सामने है. यह मामला मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा उपमुख्यमंत्री के पास है, जो रीवा जिले से ही ताल्लुक रखते हैं.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...