10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
HomeभोपालMP: विजयपुर में वोटिंग के बाद बवाल, दलितों के जलाए घर, बाबा...

MP: विजयपुर में वोटिंग के बाद बवाल, दलितों के जलाए घर, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ी; बीजेपी के लोगों पर आरोप

Published on

श्योपुर

मध्य प्रदेश के विजयपुर में वोटिंग के बाद जमकर बवाल हुआ है। वोट नहीं देने पर कथित रूप से लोगों ने दलित बस्ती में घरों को जला दिया है। साथ ही जमकर पत्थरबाजी की है। आरोप है कि उपद्रव मचा रहे लोगों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये सब कुछ बीजेपी से जुड़े हुए लोगों ने किया है।

आग लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात गोहटा गांव में दबंगों ने दलित बस्ती में दबंगई दिखाई ह। इनलोगों ने कई घरों में तोड़फोड़ की है। साथ ही झोपड़ी में आग लगा दी है। इसके साथ ही बिजली के पोल को तोड़ दिए हैं। आरोप है कि उपद्रवियों ने ट्रैक्टर से बिजली के खंभे उखाड़ दिए है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है।

विजयपुर में खूब हुआ है हंगामा
दरअसल, वोटिंग के दौरान भी विजयपुर में खूब हंगामा हुआ है। इस दौरान लोगों ने पीठासीन पदाधिकारी को भी पीट दिया था। प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर दोनों प्रत्याशियों को नजरबंद रखा था। बीजेपी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी विजयपुर पहुंचे थे लेकिन प्रशासन ने दोनों को बाहर ही रोक दिया।

इलाके में तनाव
वहीं, आगजनी और पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आग से ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आगलगी की घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए हैं। हालांकि मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस की टीम आसपास देखी जा रही है।

एक दर्जन से अधिक लोग गांव में घुसे
ग्रामीणों का आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोग गांव में घुसे और लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दिया। वही इस घटना के दौरान गांव में लगी हुई भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ भी छेड़छाड़ कर उसे तोड़ दिया गया।

बीजेपी को वोट नहीं देने पर उत्पात
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिए उसी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन घटना को सिरे से नकार रहा है जबकि वायरल वीडियो में मौके पर पुलिस की गाड़ियां साफ देखी जा रही है। इसके बावजूद कोई भी अधिकारी इस संबंध में बात करने से कतरा रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...