19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: छिंदवाड़ा में सात साल की ममेरी बहन से रेप, कुल्हाड़ी से...

MP: छिंदवाड़ा में सात साल की ममेरी बहन से रेप, कुल्हाड़ी से काट कर शव को दफनाया

Published on

छिंदवाड़ा,

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 19 साल के बच्ची के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जब 7 साल की बच्ची ने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने पहले उस पर कुल्हाड़ी से वार किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. ये वारदात मंगलवार 5 मार्च को जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में हुई.

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीओपी केके अवस्थी ने बताया कि 5 मार्च को बच्ची के घर से लापता होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी. बच्ची की तलाश परिजन और पुलिस ने रात भर की.

7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या
इस दौरान आरोपी सोनू छिपता रहा. परिजनों को सोनू पर शक हुआ. इसके साथ ही पुलिस ने भी उस पर नजर रखी. शक के आधार पर पुलिस ने सोनू से जब पूछताछ की तो पहले तो वह नकारता रहा. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस आरोपी को बुधवार सुबह उसी जगह ले गई, जहां उसने शव को दफनाया था. शव को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस दौरान लोगों का गुस्सा देखने को मिला. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...