15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया उम्मीदवार… प्रज्ञा ठाकुर का टिकट...

MP: विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया उम्मीदवार… प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारने का एलान किया है. मध्य प्रदेश में इस बार विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है. गुना से केपी यादव का टिकट कट गया है. वहीं, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है.

शिवराज ने ट्वीट कर जताया हाईकमान का आभार
टिकट दिए जाने की घोषणा होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युगपुरुष और युगदृष्टा हैं. उन्होंने भारत का अभूतपूर्व विकास कर जनकल्याण का इतिहास रचा. अब विकसित भारत का संकल्प भी उनके ही नेतृत्व में पूरी होगी.

शिवराज ने ट्वीट में आगे लिखा- इस संकल्प को पूरा करने में मुझे भी गिलहरी की तरह योगदान देने का अवसर मिला है. विदिशा संसदीय क्षेत्र से मेरा अत्यंत आत्मीय रिश्ता है. यहां की जनता ने पांच बार सांसद के रूप में चुनकर मुझे सेवा करने का सौभाग्य दिया. एक बार फिर से पार्टी ने अपने इसी परिवार की सेवा का अवसर दिया है.

आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश की जनता के दिल में हैं. उनके नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाएगी. हर दिल से आवाज आ रही है कि ‘अबकी बार, फिर मोदी सरकार’. मैं प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...