15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: समझौता करने गई गर्भवती महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप,...

MP: समझौता करने गई गर्भवती महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, फिर आरोपियों ने जिंदा जलाया

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक गर्भवती महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि मुरैना में 34 साल की एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 80 फीसदी तक जल चुकी है. पीड़िता का ग्वालियर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई.

अंबाह पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पीड़िता एक महिला के साथ समझौता करने के लिए गांव गई थी. जिस महिला से समझौता होना था उसने पीड़िता के पति पर रेप का आरोप लगाया था.इसी दौरान महिला के घर में मौजूद तीन लोगों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था. अधिकारी ने बताया कि बाद में तीनों और आरोपी महिलाओं ने उस पर ज्वलनशील तेल डाला और आग लगा दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें वाहन में अस्पताल ले जाई जा रही पीड़िता यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर आरोपी महिला और पुरुषों ने उसे आग लगा दी.इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने कहा, पीड़िता का पति, जो बलात्कार मामले में जमानत पर है, उसने पुलिस को वीडियो सौंप दिया है. हालांकि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...