11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनगर निगम ने भैंसों को बनाया बंधक, छुड़ाने के लिए विधायकजी ने...

नगर निगम ने भैंसों को बनाया बंधक, छुड़ाने के लिए विधायकजी ने लगाई सिफारिश

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी में गंदगी फैला रहीं भैंसों को पकड़ने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है. निगम कर्मचारी गली-गली घूमकर छुट्टा भैंसों को पकड़ रहे हैं. निगम की टीम ने अभियान के तहत कुछ भैंसों को पकड़ा तो उन्हें छुड़वाने के लिए एक विधायक ने सिफारिश की. विधायक ने पकड़ी गई भैसों को छुड़ाने के लिए निगम अधिकारियों को फोन किया और जुर्माना कम करने की बात कही.

विधायक ने नगर आयुक्त को फोन कर पशुपालकों को अंतिम मौका देने की बात कही. इसके बाद जुर्माने की रकम 20000 से घटाकर ₹5000 कर दी गई. पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने के बाद पशुपालक अपनी 7 भैंसों को ले गए. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यमुना में भैंसों को नहलाना, कपड़े धोना, कचरा डालना प्रतिबंधित कर दिया गया है.

तीन दिन तक कोई भी भैंसें छुड़ाने नहीं आया
7 जून को सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति की बैठक में मंडल आयुक्त अमित गुप्ता ने यमुना नदी को गंदा करने वालों से जुर्माना वसूलने के आदेश दिए थे. आदेश के बाद नगर निगम ने अभियान चलाया और नदी के आसपास से 35 भैंसें पकड़ी गईं. प्रति भैंस ₹20000 का जुर्माना वसूला जाना था. तीन दिन तक कोई भी भैंसों को छुड़ाने नहीं आया. चौथे दिन विधायक ने नगर आयुक्त को फोन किया और पशुपालकों को अंतिम मौका देने की सिफारिश की.

28 भैंसें अभी भी कांजी हाउस में बंद
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 35 भैंसों में से 7 छोड़ी गई हैं. 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. 28 भैंसें अभी भी नगर निगम के कांजी हाउस में बंद हैं. विधायक के कहने पर पशुपालकों को अंतिम मौका दिया गया है. आगे से भैंसें नदी में गंदगी करती मिलीं तो 20 हजार रुपये का जुर्माना पशुपालकों से वसूला जाएगा.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...