9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगला रेतकर हत्या, शव के टुकड़ों को पकाकर खाया... 2 महिलाओं से...

गला रेतकर हत्या, शव के टुकड़ों को पकाकर खाया… 2 महिलाओं से रूह कंपाने वाली बर्बरता

Published on

पथानामथिट्टा ,

केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की बलि दे दी गई. महिलाओं की न सिर्फ गला रेतकर हत्या की गई, बल्कि दफनाने से पहले शवों के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया गया. इन्हें जो भी सुनेगा उसका दिल खौफ से भर जाएगा. पहले आरोपी कपल ने एक तांत्रिक के कहने पर महिलाओं की गला रेतकर हत्या की. इसके बाद शवों को काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए. खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया. शवों के टुकड़ों को पकाकर खाया भी. आईए जानते हैं केरल में दो महिलाओं की बलि की पूरी कहानी?

क्या है पूरा मामला?
केरल में अलग अलग जगहों से दो महिलाएं रोसेलिन और पद्मा लापता हुई थीं. रोसेलिन जून से जबकि पद्मा सितंबर से लापता थीं. दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई थी. पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि पद्मा को तांत्रिक मोहम्मद शफी उसके घर से लेकर आया था. पुलिस ने जब शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो यह राज खुल गया. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों महिलाओं की बलि अलग अलग समय हुई. मोहम्मद शफी रोसेलिन को एक पोर्न फिल्म में शूटिंग के बहाने पथानामथिट्टा लेकर आया था. उसे फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख रुपए का ऑफर दिया था. जबकि पद्मा को सेक्स वर्क के लिए 15000 रुपए ऑफर किए गए थे.

हत्या के वक्त दरिंदगी की सारी हदें की पार
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि रोसेलिन को शूटिंग के बहाने बेड पर लिटाकर बांध गिया. इसके बाद लैला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसका गला रेता और उसके शव के टुकड़े किए. बाद में उसे दफना दिया. वहीं पद्मा शफी को पहले से जानती थी. जब पथानामथिट्टा में पहुंचकर पद्मा ने पैसे मांगे तो उसकी आरोपियों से बहस होने लगी. इसके बाद आरोपियों ने महिला के गले में प्लास्टिक की रस्सी बांध दी, जिससे वह बेहोश हो गई. आरोपी उसे दूसरे कमरे में ले गए. जहां शफी ने उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू डाला. इसके बाद उसका गला रेता. बाद में उसके 56 टुकड़े किए.

शव के टुकड़ों को पकाकर खाया
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिलाओं के शरीर को टुकड़ों में काटा. महिलाओं के खून को घर की दीवारों और फर्श पर छिड़का, ताकि पाप खत्म हो जाएं. इतना ही नहीं कपल ने शव के टुकड़ों को पकाकर खाया भी. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला लैला ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने तांत्रिक शफी के कहने पर महिलाओं के टुकड़ों को पकाकर खाया. आरोपियों ने इस दौरान काला जादू से जुड़ीं कई किताबें भी पढ़ीं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...