4.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeभोपालMP: हिन्दू प्रेमी के साथ शिव मंदिर पहुंची मुस्लिम लड़की, परिवार के...

MP: हिन्दू प्रेमी के साथ शिव मंदिर पहुंची मुस्लिम लड़की, परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, पूजा कर बदल लिया धर्म

Published on

अशोकनगर:

कहते हैं दो सच्चे प्रेमियों को मिलाने के लिए पूरी कायनात उसका साथ देती है। प्यार करने वाले जाति-पात और धर्म की दीवार को तोड़ देते हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम लड़की ने अपने हिन्दू प्रेमी के साथ विवाह किया है। यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। शिव मंदिर में हुए इस अनोखे विवाह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्रेमी से एक पुराने शिव मंदिर में जाकर शादी रचा ली। मामला जिले की चंदेरी का है। चंदेरी के रहने वाले अंकित कोली और अनुष्का बानो का पिछले कई सालों से अफेयर चल रहा था। परिवार वाले इस प्रेम के खिलाफ थे। दोनों अलग-अलग धर्म के होने के कारण शादी के खिलाफ थे। लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। उनका कहना था कि लड़का हमारे धर्म का नहीं है जिस कारण से यह शादी नहीं हो सकती।

दोनों ने परिवार के खिलाफ की शादी
लड़के के परिवार वाले भी मुस्लिम लड़की होने की वजह से शादी के खिलाफ थे। दोनों ने किसी की नहीं सुनी और 2 दिन पहले अशोकनगर से निकलकर टीकमगढ़ पहुंचे। टीकमगढ़ जिले के एक प्राचीन शिव मंदिर में दोनों ने शादी की और सात फेरे लिए।

मुस्लिम लड़की ने अपनाए हिंदू धर्म
लड़की का नाम शादी से पहले अनुष्का बानो था। शादी के बाद लड़की ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया है। अब लड़की ने अपना नाम परिवर्तन कर अनुष्का कोली रख लिया है। शादी के बाद लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव को जल भी चढ़ाया। इन दोनों की शादी के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। लड़के ने मंदिर में लड़की को मंगलसूत्र पहनाया और मांग भी भरी।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this