21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यसीएम नीतीश कुमार के इफ्तार का मुस्लिम संगठनों ने किया बायकॉट, अब...

सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार का मुस्लिम संगठनों ने किया बायकॉट, अब BJP ने कर दी ये अपील

Published on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को इमारत-ए-शरिया सहित कई धार्मिक मुस्लिम संगठनों द्वारा बायकॉट किया जा रहा है. अब बीजेपी ने मुस्लिम संगठनों से अपील की है कि राजद के करगुजारियों से दूर रहें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबका साथ सबका विकास के साथ बिहार का विकास और आपसी सद्भाव के साथ चल रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को धार्मिक मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया सहित कई मुस्लिम संगठनों का बायकॉट किया जाना काफी निंदनीय है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इसका प्रचार प्रसार आरजेडी के द्वारा किया जा रहा है.”

इमारत-ए-शरिया ने क्या कहा?
इमारत-ए-शरिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया है कि वफ्फ बोर्ड संशोधन बिल बोर्ड की करोड़ों की संपत्तियों को बचाया जाना चाहिए. करोड़ों रुपये और भूखंडों को अवैध कब्जा हो रहा है. इसको बचाने की के लिए यह बिल लाया जा रहा है. बिहार धार्मिक न्यास परिषद ने भी मठ मंदिरों के जमीन की नापी शुरू कर दी है. इसलिए मुसलमान को चिंतित होने की जरूरत नहीं है.

इसलिए मुस्लिम संगठनों ने किया बायकॉट
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री आवास में रविवार (23 मार्च) को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, लेकिन जेडीयू द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन करने के मामले पर कई मुस्लिम संगठन जैसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारत-ए-शरिया, जमीयत उलेमा हिंद, जमात-ए-इस्लामी हिंद, खानकाह मुजीबिया जैसे प्रमुख संगठन की ओर से सम्मेलन कर के सामूहिक रूप से बहिष्कार किया गया है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने इमारत ए शरिया का लेटर जारी किया. अब बीजेपी इसको लेकर आरजेडी पर हमला करने में जुट गई है.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...