15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलमेरी बेटी भी ये गेम खेलती है... अपने डीपफेक वीडियो के बाउंसर...

मेरी बेटी भी ये गेम खेलती है… अपने डीपफेक वीडियो के बाउंसर से हिल गए सचिन तेंदुलकर

Published on

नई दिल्ली

भारत की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। अब सचिन तेंदुलकर के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया है। Artificial intelligence से बनाए गए सचिन की आवाज में एक गेम का प्रमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सचिन को गेम को प्रमोट करते हुए कहा दिखाया गया है। इसमें वह कहते हैं कि उनकी बेटी भी ये गेम खेलती है…। इस वायरल वीडियो ने क्रिकेटर की नींद उड़ा दी है। इस वीडियो को लेकर मास्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूरी तरह से फर्जी बताया है।

उन्होंने पहले तो वीडियो के फर्जी होने की जानकारी देते हुए लिखा लिखा- ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने वीडियो पर रिपोर्ट करने की अपील करते हुए लिखा- आप सब से विनती है के ऐसे वीडियो या ऐप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने साथ ही सजग रहने की अपील करते हुए कहा- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए। उनकी भूमिका इस बारे में बहुत जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो।

सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो में क्या है?
डीपफेक वीडियो में स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट गेमिंग ऐप का नाम है, जहां ऐसा लगता है कि दिग्गज क्रिकेटर विज्ञापन कर रहे हैं और यहां तक कि लोगों को पैसा कमाने में मदद करने की इसकी क्षमता की वकालत भी कर रहे हैं। तेंदुलकर जैसी बड़ी शख्सियत के वीडियो में स्पष्ट रूप से हेरफेर किया गया लग रहा है, न केवल उनके चेहरे की विशेषताओं का उपयोग किया जा रहा है, बल्कि उन्हें क्रिकेटर की तरह दिखने के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।

डीपफेक वीडियो की मदद से सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई गई गलत सूचना दुनियाभर में एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है और हाल ही में भारत में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे देश की सरकार को इस मुद्दे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन कंपनियों को विनियमित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है जो इन सामग्री की निगरानी कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर जहां बात कुछ ही सेकंड में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है। एआई से बनाया गया फर्जी वीडियो ऐसा नहीं है कि पहली बार वायरल हुआ है। इससे पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे काफी बवाल मचा था। हर कोई इससे हैरान था।

डीपफेक वीडियो की जांच कैसे करें…
हमेशा चेहरे की हरकतों और भावों पर ध्यान दें।
डीपफेक अजीब मुद्रा, शरीर की बनावट और बातचीत के अनुसार बॉडी लैंग्वेज से आप आसानी से पकड़ सकते हैं।
ऐसे ऑडियो को ध्यान से सुनें जो व्यक्ति के होठों से मेल नहीं खाता हो।
जांचें कि क्या वीडियो व्यक्ति के सामान्य व्यवहार पर फिट बैठता है।
विश्वसनीयता के लिए स्रोत की पुष्टि करें।
किसी भी अजीब धुंधलापन या विकृतियों को देखें।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...