12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'मेरा बाप भी पुलिस में रहा है, वर्दी उतरवा दूंगा', दबंगों ने...

‘मेरा बाप भी पुलिस में रहा है, वर्दी उतरवा दूंगा’, दबंगों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से की मारपीट

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना में दबंगों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर मारपीट कर दी. शराब के नशे में धुत बदमाशों ने कोतवाली थाना के अंदर घुसकर पहले फरियादियों को डराया धमकाया. इस दौरान आरक्षकों ने उन्हें रोका, तो थाने के अंदर ही उनके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों बदमाशों को दबोचा और मामला दर्ज किया.

घटना 20 जून की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, राजदीप वर्मा अपनी मां सुमित्रा वर्मा और भाई राजकमल वर्मा के साथ अपने चाचा सुरेश प्रसाद वर्मा और जितेंद्र वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे. पुलिस शिकायत दर्ज कर ही रही थी कि तभी शराब के नशे में धुत होकर सुरेश प्रसाद वर्मा और जितेंद्र वर्मा भी थाने पहुंच गया.

‘शराब के नशे में बदमाशों ने की गाली-गलौज और मारपीट’
इसके बाद दोनों ने थाने के अंदर फरियादियों के साथ गाली-गलौज कर धमकाया और जब आरोपियों का दुस्साहस देख थाने में मौजूद आरक्षक विनय वर्मा और संदीप तिवारी ने दोनों को रोका, तो शराब के नशे में धुत दोनों बदमाशों ने आरक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं दोनों ने कहा मेरा बाप भी पुलिस में रहा है वर्दी उतरवा दूंगा.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली पन्ना में पदस्थ आरक्षक विनय वर्मा की शिकायत पर दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस थाने के अंदर गाली-गलौज, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...