25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'मेरे बच्चे को बहुत टॉर्चर किया...', बोलते हुए बेहोश हुईं अतुल की...

‘मेरे बच्चे को बहुत टॉर्चर किया…’, बोलते हुए बेहोश हुईं अतुल की मां, पिता ने लगाए ये आरोप

Published on

पटना

बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष की मां पटना एयरपोर्ट पर बेहोश हो गईं। यह घटना तब घटी जब वे मीडिया से अपने बेटे की आत्महत्या के बारे में बात कर रही थीं। अतुल ने बेंगलुरु में मंगलवार को खुदकुशी कर ली थी। उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अतुल के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे को बहुत प्रताड़ित किया गया था। आज पटना एयरपोर्ट पर आते ही अतुल सुभाष के मां और पिता को मीडिया वालों ने घेर लिया। उसने सवाल पूछे जाने लगे। इसी दौरान अतुल की मां पत्रकारों से बात करते हुए बिलख पड़ीं।

मेरे बुढ़ापे का सहारा चला गया.. कहते ही बेहोश हो गईं अतुल की मां
उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे को बहुत परेशान किया गया। मेरे बुढ़ापे का सहारा चला गया।’ इतना कहते ही वह बेहोश हो गईं। उनके पति ने पानी छिड़ककर उन्हें होश में लाने की कोशिश की। इससे पहले अतुल की मौत की खबर सुनकर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

अतुल सुभाष ने मंगलवार को बेंगलुरु में की थी खुदकुशी
अतुल सुभाष बेंगलुरु में रहते थे। मंगलवार को उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। अतुल के पिता ने बताया कि उनका बेटा जौनपुर के एक केस के सिलसिले में 40 बार बेंगलुरु से आ-जा चुका था।

अतुल ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह सौ फीसदी सच: पिता
उन्होंने बताया, ‘एक धारा खत्म होती थी, तो उसकी पत्नी दूसरी लगा देती थी। वह बहुत तनाव में था, लेकिन उसने अपने परिवार को कभी यह महसूस नहीं होने दिया।’ अतुल के पिता ने कहा कि उनके बेटे को बहुत प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो में अतुल ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह सौ फीसदी सच हैं।

अस्थि कलश लेकर पहुंचे थे माता-पिता
अतुल के माता-पिता पटना एयरपोर्ट पर अपने बेटे का अस्थि कलश लेकर आए थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उनकी मां बेहोश हो गईं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने उन्हें सम्भाला और पानी छिड़ककर होश में लाए।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...