18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिनड्डा ने की चेयर पर आरोप की निंदा, खड़गे बोले- भटकाने का...

नड्डा ने की चेयर पर आरोप की निंदा, खड़गे बोले- भटकाने का प्रयास, राज्यसभा में जोरदार हंगामा

Published on

नई दिल्ली

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नेता सदन ने चेयरमैन के आदेश के खिलाफ कोई बात नहीं करना चाहिए. वह अपने विषय को भटकाना चाहते हैं. इस पर सभापति धनखड़ ने उन्हें टोकते हुए कहा कि क्या आप किसी मीटिंग में आए, आपने मेरे किसी निवेदन को स्वीकार किया. इसके बाद जोरदार हंगामा हो गया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित हो गई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चेयरमैन की आलोचना निंदनीय- नड्डा
सभापति जगदीप धनखड़ ने नेता सदन जेपी नड्डा को बोलने की अनुमति दी. जेपी नड्डा ने कहा कि चेयर से कोई सवाल नहीं किया जा सकता. दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कल विपक्ष के नेता खड़गेजी, वयोवृ्द्ध नेता है, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चेयर की आलोचना की. यह निंदनीय है. ये गलत परंपरा को रास्ता दिखाता है. इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम पड़ेगी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि इनको मौका नहीं दिया जाता. आपको एक नहीं अनेकों बार चैंबर में बुलाया गया है. चेयर की ओर से विपक्ष के नेता को लिखित में लेटर हैं. विपक्ष के नेता ने हमेशा इसे इग्नोर किया और बीएससी मीटिंग में भी नहीं पहुंचे. यह बताता है कि प्रजातांत्रिक परंपराओं में आपकी कितनी रुचि है. कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से चेयरमैन को चेयर लीडर कहा गया है. संवैधानिक पद को इस तरीके से डीमीन करने का आपने गलत प्रयास किया है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी. आज आप बहुत चिंता कर रहे हैं प्रजातांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक पदों की. यह देश का ध्यान मुद्दे से भटकाने का प्रयास है. देश जानना चाहता है कि सोरोस और सोनिया जी का क्या रिश्ता है. देश को भटकाने का जो प्रयास है, देश माफ नहीं करेगा. इस तरह से संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का जो प्रयास है, उसकी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव लाने की बात कहता हूं. इस दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया.

किसान का दिमाग विपरीत परिस्थितियों में चलता है- जगदीप धनखड़
सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि किसान का दिमाग विपरीत परिस्थितियों में चलता है. वह अपनों से भी संकट झेलता है और ईशअवर से भी. नोटिस अस्वीकृति कर दिए गए हैं.

राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव के छह नोटिस, सभापति ने एक को दी अनुमति, पांच अस्वीकार
राज्यसभा सभापति ने नियम 267 के तहत छह नोटिस मिलने की जानकारी दी और कहा कि एक को अनुमति दी है और बाकी सबके लिए रूलिंग दे दी है. रेणुका चौधरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज को लेकर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया है. सदन का स्पष्ट नियम है कि किसी जज लेकर यहां चर्चा नहीं कर सकते.

चोट दिमाग पर की जाती है, दिल पर नहीं- सभापति जगदीप धनखड़
सभापति जगदीप धनखड़ जब राज्यसभा में सदस्यों को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे, इसी दौरान विपक्ष की ओर से किसी सदस्य ने कुछ कहा. इस पर सभापति ने कहा कि आप तो बड़ी जल्दी भूल जाते हैं रिश्तों को. रिश्तों का सृजन किया जाता है, इन्हें पूजा जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि चोट दिमाग पर की जाती है, दिल पर नहीं.

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...